Sushant Singh Rajput case

जानिए सुशांत के कुत्तों का नाम अमर, अकबर और एंथनी रखने का सच

851 0

मुम्बई: सुशांत सिंह राजपूत को कुत्तों से बेहद लगाव था। ज्यादातर लोग ‘फज’ नामक एक कुत्ते से सुशांत के जुड़ाव के बारे में जानते हैं, लेकिन लोनावाला में किराये के अपने फार्महाउस में सुशांत ने तीन कुत्ते पाल रखे थे। जिनका नाम इन्होने ‘ईना’, ‘मीना’ और डीका’  नाम रखा था।

एसपी बालासुब्रमण्यम के जल्द ठीक होने के लिए रजनीकांत समेत कई हस्तियों ने की प्रार्थना

सुशांत ने 1977 में आई मनमोहन देसाई की फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ से प्रेरणा ली और अपने तीनों कुत्तों का नाम ईना, मीना और डीका हटाकर अमर, अकबर और एंथनी नाम रख दिया था।

सुशांत के जीवित रहने के दौरान सुशांत के फार्महाउस ‘हैंगआउट विला’ के हाउस मैनेजर रहे रईस ने बताया कि सुशांत को इन तीनों पालतू कुत्तों से बेहद लगाव और उन्होंने ही इन सभी को प्यार से अनोखे नाम दिये थे।

कंगना ने सुशांत-सारा की लव स्टोरी के साथ किया ऋतिक का जिक्र

फार्महाउस पर आने के बाद सुशांत अपना काफी वक्त ‘अमर’, ‘अकबर’ और ‘एंथनी’ के साथ बिताया करते थे। सुशांत की मौत के बाद तीन कुत्ते अब भी इसी फार्महाउस में रहते हैं, हालांकि सुशांत की मौत के बाद अब बाहर से आये किसी भी शख्स को इस फार्महाउस में जाने की इजाजत नहीं है और फिलहाल यह फार्महाउस अपने मूल मालिक के कब्जे में है।

Related Post

शाहिद कपूर

‘कबीर सिंह’ फिल्म का ट्रेलर आज होगा रिलीज, जानें रिलीजिग का समय

Posted by - May 13, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह का ट्रेलर आज यानी सोमावर दोपहर एक बजे रिलीज…

सलमान सेट पर हमेशा देर से आता है, लेकिन कोई दोस्त मुश्किल में फंसा हो तो वहां सबसे पहले जाता है-डेविड धवन

Posted by - December 27, 2018 0
मुंबई। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दबंग खान यानि सलमान खान आज 53 साल के हो गए हैं। उन्होंने इस बार…