Captain Amol Yadav developing rooftop aircraft

कैप्टन अमोल यादव विकसित कर रहे छत पर विमान, मदद के लिए बढ़ी महाराष्ट्र सरकार

1378 0

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार घर की छत पर पूरी तरह ‘भारत में निर्मित’ विमान बनाने में लगे कैप्टन अमोल यादव को हर संभव मदद मुहैया कराएंगी। राज्य के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने मंगलवार को यह बात कही।

जानते है ‘सड़क 2’ से लेकर कौन सी फिल्में है, जिसमें संजय दत्त आएंगे नज़र

यादव ने पिछले हफ्ते दावा किया था कि उनके विमान ने पहले चरण की प्रायोगिक उड़ान सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। यादव ने कांदिवली में अपने घर की छत पर यह विमान विकसित किया है। नागर विमानन महानिदेशालय डीजीसीए ने पहले चरण की परीक्षण उड़ान के लिए पिछले साल अनुमति दी थी।

यादव इस पर दो दशक से काम कर रहे हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने कहा था कि इस विमान को अगले चरण के परीक्षण के लिए 2,000 फुट की ऊंचाई पर उड़ान भरनी होगी। यादव जेट एयरवेज के पूर्व पायलट रह चुके हैं जिसका परिचालन बंद हो चुका है।

बॉलीवुड की दुनिया में जानिए सबसे महंगी फिल्मों के सेट, जिसे बनाने में लगे करोड़ों रुपए

आधिकारिक बयान के मुताबिक देसाई ने कहा कि डीजीसीए की अनुमति के बाद उद्योग विभाग यादव की परियोजना को हर तरह का सहयोग प्रदान करेगा। सरकार उन्हें अपनी परियोजना लगाने के लिए जमीन देगी। देसाई ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने खुद यादव के प्रयासों की सराहना की है।

Related Post

जैविक कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम

जैविक कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम : किसानों ने वर्मीकम्पोस्ट बनाने की वैज्ञानिक विधि सीखी

Posted by - January 21, 2020 0
बाराबंकी। सीएसआईआर-सीमैप ने बाराबंकी जिले ग्राम वीवीपुर फतेहपुर में मंगलवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस…

तीसरी लहर से पहले आत्मनिर्भर होंगे सरकारी अस्पताल, 31 ऑक्सिजन प्लांट!

Posted by - July 7, 2021 0
बनारस : कोरोना की तीसरी लहर से पहले वाराणसी के सरकारी अस्पतालों को ऑक्सिजन आपूर्ति के लिए आत्मनिर्भर बनाया जा…
प्रवाह-2020

कला और संस्कृति मानव में संस्कारों का करती है विकास : सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ

Posted by - February 28, 2020 0
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव डॉ अब्दुल कलाम आर्ट्स एंड कल्चरल फेस्ट (राज्य स्तरीय), प्रवाह-2020…