superhit film 'Aashiqui' after 30 years.

जानिए सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी’ के फिल्म स्टार दिखते है 30 साल बाद कुछ ऐसे

2234 0

90 के दशक की सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी’ आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्म है, इस फिल्म के गानों को आज भी लोग गुनगुनाते हैं। इस फिल्म में राहुल रॉय और एक्ट्रेस अनु अग्रवाल की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

हालांकि अब इस फिल्म को रिलीज हुए 30 साल बीत चुके हैं, इसी के चलते आज की इस स्टोरी में हम आपको इस सुपरहिट फिल्म के कलाकारों के पहले और अब के लुक दिखाएंगे।

अनु अग्रवाल- यह इनकी पहली फिल्म थी जिसमें यह रातों रात स्टार बन गई, जिसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन बाद में उन्हें वो सफलता हासिल नहीं हुई जिसकी उन्हें तलाश थी। सालों पहले अनु अग्रवाल एक सड़क हादसे का शिकार हो गई थीं जिसके बाद वो कई दिनों तक हॉस्पिटल में रही। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद उनकी याददाश्त भी चली गई थी। आज अनु फिल्मी दुनिया से पूरी तरह दूर जिंदगी गुज़ार रही हैं।

राहुल रॉय- सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी’ के बाद राहुल रॉय करोड़ों दिलों पर राज करने लगे थे मगर इस फिल्म के बाद उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी। आज राहुल को पहचान पाना बेहद मुश्किल है। वो अब फिल्मों में काम नहीं करते।

दीपक तिजोरी- ‘आशिकी’ में अपने किरदार से लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने वाले दीपक तिजोरी 90 के दशक की तमाम बड़ी फिल्मों में काम कर खूब वाहवाही लूट चुके हैं। फिल्म ‘आशिकी’ के बाकी कलाकारों की तरह दीपक भी फिल्मी दुनिया से दूर रह रहे हैं।

29 साल बाद ऐसा दिखता है 'आशिकी' का एक्टर, एक गलती की वजह से पत्नी ने घर से  निकाल दिया था बाहर

Related Post

Maharashtra BJP leader Devendra Fadnavis

CM उद्धव ठाकरे के आदेश पर सचिन वाजे को वापस सेवा में लाया गया : फडणवीस

Posted by - March 21, 2021 0
मुंबई । परम बीर सिंह द्वारा महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगाए आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने…
कार्तिक आर्यन

फैन को रिप्लाई कर कार्तिक ने मांगे एक लाख रुपये, कमेंट ने खींचा लोगों का ध्यान

Posted by - March 12, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। जल्द ही फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में नजर आने वाले कार्तिक आर्यन इन दिनों सभी के दिलों दिमाग…
Deepika

शूटिंग छोड़ गोवा से मुंबई रवाना हुईं दीपिका, एनसीबी के सामने पेशी कल

Posted by - September 24, 2020 0
पणजी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग एंगल में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)…
Amitabh Bachchan

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने प्रशंसकों का दुआओं के लिए जताया आभार

Posted by - July 17, 2020 0
  मुंबई। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। बीते शनिवार को उन्होंने…