turmeric and basil to strengthen immunity

इम्युनिटी मजबूत करने के लिए पिए हल्दी-तुलसी का यह खास काढ़ा

1306 0

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से फिलहाल हर कोई परेशान है। इस वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक वैक्सीन की खोज में लगे हुए हैं। डॉक्टर्स और विशेषज्ञों का कहना है कि इस वायरस से संक्रमण का खतरा कमजोर इम्युनिटी वालों को सबसे ज्यादा है।

सुशांत सिंह के लिए ग्लोबल प्रेयर में शामिल होने के लिए अंकिता लोखंडे ने की अपील

ऐसे में इम्युनिटी मजबूत करने के लिए हेल्दी फूड्स और ड्रिंक्स को डाइट में जरूर शामिल करें। आयुर्वेद की मदद से भी आप इम्युनिटी को मजबूत बना सकते हैं।

ऐसे में हल्दी और तुलसी का काढ़ा न सिर्फ इम्युनिटी को मजबूत करता है बल्कि सर्दी-जुकाम और गले में खराश की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है।

काढ़ा बनाने के लिए सामग्री:

तुलसी: 8 से 10 पत्ता

हल्दी पाउडर: ½ चम्मच

लौंग : 3-4 लौंग

शहद : 2-3 चम्मच

दालचीनी : 1-2 स्टीक

काढ़ा बनाने की विधि:

सबसे पहले एक पैन में पानी लें और उसमें तुलसी पत्ता, हल्दी पाउडर, लौंग और दालचीनी डालें। इसके बाद इसे कम से कम 30 मिनट तक उबलने के लिए छोड़ दें। फिर इस पानी को छान लें और हल्का ठंडा होने पर पिएं। स्वाद के लिए आप इसमें शहद मिला सकते हैं। इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए और सर्दी-जुकाम को ठीक करने के लिए आप इस काढ़ा को रोजाना 2 से 3 बार पिएं।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से नये भारत का मार्ग होगा प्रशस्त : रामनाथ कोविंद

काढ़ा पीने के फायदे :

  • सर्दी-जुकाम और गले में खराश में फायदेमंद
  • शुगर लेवल कंट्रोल रहता
  • शरीर से टॉक्सिक एलिमेंट निकल जाते हैं और इम्युन सिस्टम मजबूत होता है
  • पाचन से जुड़ी समस्या दूर रहती हैं
  • बुखार में लाभकारी

Related Post

corona cases in india

यूपी में कोरोना के 103 नये मामले, तीन और की मौत लखनऊ में 17 मिले संक्रमित,

Posted by - February 14, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब सोमवार के साथ ही मंगलवार को भी फ्रंट लाइन वर्कर्स का वैक्सीनशन होगा। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने रविवार को बताया कि अब तक 8.9 लाख स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन कर्मियों को कोविड वैक्सीनेशन लगाने का काम किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के बाद फ्रंट लाइन कर्मियों को टीके लगाये जा रहे हैं। इसी क्रम में 15 और 16 फरवरी को वैक्सीन के लिए चिन्हित लोगों को दो दिन पहले ही सूचित करने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये गये हैं, जिससे कि संबंधित कर्मी समय से पहुंचकर वैक्सीन की डोज लगवा सके। इसी बीच प्रदेश में रविवार को कोरोना के 103 नये मामले सामने आये हैं, जबकि तीन और की मौत हो गयी है। इसी तरह राजधानी लखनऊ में भी 17 और पीड़ित मिले हैं और एक मरीज की मौत हो गयी है। मौजूदा समय में प्रदेश में संक्रमण अब स्थिति लगभग पूरी तरह से नियंत्रण में है। जहां एक तरफ रोज होने वाली मौतों की संख्या में भरी कमी हुई है, वहीँ दूसरी तरफ एक्टिव केसेस का नंबर भी कम हो रहा है। वैसे प्रदेश में अब तक कुल 6,02,190 संक्रमित मिल चुके हैं। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी अब बढ़ कर 8,702 हो गया है। रविवार को मरने वालों में लखनऊ के अलावा मेरठ और लखीमपुर खीरी के 1-1 मरीज शामिल हैं। अपर मुख्य सचिव ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को बात करते हुए बताया कि प्रदेश में कोविड से रिकवरी का प्रतिशत अब 98 फीसदी से ज्यादा हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 156 और अब तक 5,90,448 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,179 क्षेत्रों में 5,11,270 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,57,411 घरों के 15,27,66,050 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में शनिवार को एक दिन में कुल 1,21,440 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,95,61,480 सैम्पल की जांच की गयी है। सहगल ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस का नया प्रयोग कर हर परिवार तक पहुंच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड संक्रमण की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 2.95 करोड़ से ज्यादा कोविड के टेस्ट और 15.27 करोड़ से ज्यादा व्यक्तियों से संपर्क कर कोविड संक्रमण की जानकारी ली गयी है। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण कम हुआ है। मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश सरकार के कोविड संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण की कार्ययोजना कारगर सिद्ध हो रही है। प्रदेश में सर्विलांस, कांट्रैक्ट कांटेक्ट व एग्रेसिव टेस्टिंग से कोविड नियंत्रण में सफलता मिली है।