MS Dhoni corona test negative

पूर्व कप्तान एमएस धोनी का कोरोना टेस्ट नेगेटिव, शुक्रवार को चेन्नई के लिए होंगे रवाना

1132 0

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर एमएस धोनी का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। रांची में धोनी का कोरोना टेस्ट किया गया था और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। एमएस धोनी अब जल्द ही अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़ेंगे। सूत्रों के मुताबिक एमएस धोनी शुक्रवार को चेन्नई के लिए रवाना हो सकते हैं।

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में देखने को मिली बड़ी उछाल

बता दें आईपीएल में खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए बीसीसीआई ने बेहद ही सख्त नियम बनाए हैं। नियमों के मुताबिक हर खिलाड़ी को यूएई रवाना होने से पहले दो बार कोरोना टेस्ट कराना है। दोनों टेस्ट नेगेटिव आने के बाद ही खिलाड़ियों को आईपीएल 2020 में खेलने की इजाजत होगी। इसी नियम के तहत बुधवार को धोनी ने अपना कोरोना टेस्ट कराया था।

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक रांची के गुरुनानक अस्पताल ने धोनी के फार्महाउस जाकर उनका सैंपल लिया था। बता दें कोरोना महामारी के बाद से ही धोनी सिमालिया स्थित अपने फार्महाउस पर समय बिता रहे हैं। इस दौरान वो अपने परिवार के साथ खासकर बेटी जीवा के साथ कई बार खेलते दिखाई दिये।

अब धोनी आईपीएल के लिए तैयार हैं और शुक्रवार तक वो चेन्नई सुपरकिंग्स टीम से जुड़ सकते हैं। खबरों के मुताबिक धोनी की अगुआई में चेन्नई की टीम का एक छोटा सा कैंप लगने वाला है। धोनी इस कैंप में अपने खिलाड़ियों को यूएई की पिचों और वहां की रणनीति के बारे में जानकारी दे सकते हैं। बता दें यूएई रवाना होने से पहले धोनी और दूसरे खिलाड़ियों का एक बार फिर कोरोना टेस्ट होगा। उस टेस्ट में पास होने के बाद ही खिलाड़ी आईपीएल 2020 में खेल पाएंगे।

जानिए यह पांच सब्जियां खाने से मसल्स की मजबूती के साथ, सिक्स पैक बनाने में मदद

क्रिकेट फैंस को धोनी का बेसब्री से इंतजार है। धोनी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर हैं। वो किसी तरह का प्रोफेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं। धोनी को 29 मार्च को आईपीएल से वापसी करनी थी लेकिन कोरोना के चलते इस टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया था। अब ये टूर्नामेंट 19 सितंबर से यूएई में शुरू हो रहा है।

Related Post

riya share this video

सुशांत के निधन से पहले रिया ने शेयर किया था यह वीडियो, हो रहा है तेजी से वायरल

Posted by - August 31, 2020 0
सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती से सीबीआई की पूछताछ जारी है। हाल ही में रिया ने एक इंटरव्यू…
सुशांत सिंह राजपूत

अधूरे सपनों को छोड़ दुनिया को अलिवदा कह गये सुशांत सिंह राजपूत

Posted by - June 14, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत महत्वाकांक्षी कलाकार थे और उन्हें बेहतरीन फिल्में करने का तो शौक था ही,…

सैफ के बेटे इब्राहिम की बॉलीवुड में एंट्री, करण की फिल्म में होंगे असिस्टेंट डायरेक्टर

Posted by - October 1, 2021 0
नई दिल्ली। सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं। सैफ अली…

राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर शेयर की ऐसी तस्वीर, यूजर्स ने पूछा- शादी टूट गई क्या ?

Posted by - August 22, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर राखी…