Gold and silver

चांदी 740 रुपये फिसली, जानें क्या आज सोने का नया भाव

1015 0

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार के लिए सोने-चांदी के भाव जारी हो गए हैं। इंटरेनशनल मार्केट दोनों कीमती धातुओं की सपाट कारोबार देखने को मिला है। इसी बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 237 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा है। तो वहीं, चांदी की कीमतों में 740 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है।

सोने की नई कीमतें

एचडीएफसी सिक्योंरिटीज ने बताया कि आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 237 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 49,022 के स्तर पर पहुंच गया। इसके पहले गुरुवार को 48,785 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इंटरनेशल मार्केट में गोल्ड का नया भाव 1,774 डॉलर प्रति आउंस पर रहा।

चांदी की नई कीमतें

इसी प्रकार चांदी का भाव 740 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई, जिसके बाद नया भाव 49,060 रुपये के स्तर पर है। इसके पहले गुरुवार को यह भाव 49,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। लेकिन, इंटरनेशनल मार्केट सपाट कारोबारी देखने को मिला, जिसके बाद चांदी का नया भाव 17.99 डॉलर प्रति आउंस रहा।

रक्षा खरीद परिषद ने 38 हजार करोड रुपये के सौदों पर लगाई मुहर

विश्व में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले के बीच कैश की जरूरतों को पूरा करने के लिए निवेश गोल्ड समेत अन्य एसेट क्लास को बेचने की भी कोशिश कर रहे हैं। घरेलू बाजार में सोने का भाव 47,950 रुपये से लेकर 48,300 के करीब भी रह सकता है।

आईएमएफ के अनुमान के मुताबिक, 2020 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में 4.9 फीसदी की गिरावट आएगी

इस मामले से जुड़े एक एक्सपर्ट का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वैश्विक ग्रोथ का अनुमान घटा दिया है और कहा है कि मौजूदा माहामारी से दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं की हालत बेहद खराब व चिंताजनक होगी। आईएमएफ के अनुमान के मुताबिक, 2020 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में 4.9 फीसदी की गिरावट आएगी। यही कारण है कि सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है।

Related Post

cm dhami

सीएम धामी के निर्देश पर समयावधि में पूरा हुआ रानीपोखरी पुल निर्माण

Posted by - September 30, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को रानीपोखरी, देहरादून में अयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए विकासखण्ड…
शिक्षक भर्ती प्रक्रिया

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण नियमावली का हो पालन: शिवपाल यादव

Posted by - May 26, 2020 0
लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने राज्य सरकार से मांग की है कि प्रदेश में…
CM Dhami

तय मानकों के अनुसार सभी इंजीनियरिंग कॉलेज में फैकल्टी की तैनाती की जाए: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - April 22, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य के सभी इंजीनियरिंग कॉलेज में तय मानकों के अनुसार फैकल्टी की…
Savin Bansal

आपदा प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, संवेदनशील इलाकों में आपदा न्यूनीकरण कार्यो को मिली मंजूरी

Posted by - March 27, 2026 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ( Savin Bansal) की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समिति…