जीएसटी समितियों की बैठक आज, छोटी इकाइयों को मिल सकती है राहत

1559 0

नई दिल्ली। जीएसटी परिषद की मंत्रिस्तरीय समितियों की आज बैठक होगी। अधिकारियों ने यहां इस बात की जानकारी दी।दो समितियों की बैठक में एक समिति सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम को राहत देने की और समिति जीएसटी के तहत ‘‘आपदा उपकर’’ की एक नयी व्यवस्था किए जाने की संभावनाओं पर विचार के लिए बनायी गयी है।

ये भी पढ़ें :-झारखंड में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए बोली ये बात 

आपको बता दें एमएसएमई पर छह सदस्यीय समिति के अध्यक्ष केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला हैं।वहीँ यह समिति रविवार की बैठक में नयी अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था में सूक्ष्म , लघु और मझोले उद्यमों के सामने उठ रही परेशानियों पर चर्चा करेगी और पंजीकरण से छूट की सालाना कारोबार की न्यूनतम सीमा को और ऊंचा किए जाने की संभावनाओं पर विचार करेगी।

ये भी पढ़ें :-महंत धर्म दास ने बोली ये बात, सीएम को मिला हनुमान का आशीर्वाद 

जानकारी के मुताबिक समिति में बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, असम के वित्त मंत्री हिमंत विश्वशर्मा, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, केरल के वित्त मंत्री थॉमस आइजैक और पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें :-आईएएस बी. चंद्रकला के आवास पर सीबीआई का छापा 

जीएसटी परिषद नयी कर व्यवस्था में सर्वाच्च निर्णायक निकाय है। इसके अध्यक्ष केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली है।      जीएसटी परिषद की अगली बैठक 10 जनवरी को होगी। इसमें निर्माणाधीन मकानों और फ्लैटों पर जीएसटी की दर को 12 से घटा कर 5 प्रतिशत किए जाने के सुझाव पर फैसला किया जा सकता है।

Related Post

Bhupendra Singh

जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने की जगह सदन है, सड़क नहीं: भूपेंद्र सिंह

Posted by - September 19, 2022 0
लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह (Bhupendra Singh) ने विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सपा के हाई वोल्टेज…
cm yogi

ध्वजारोहण यज्ञ की पूर्णाहूति नहीं, बल्कि नए युग का शुभारंभ हैः सीएम योगी

Posted by - November 25, 2025 0
अयोध्या: मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ध्वजारोहण समारोह में अपनी बातों का आगाज सियावर रामचंद्र भगवान, माता…

GaneshChaturthi2019: जानें कैसे करें गणेश स्थापना और क्या है शुभ मुहूर्त

Posted by - August 27, 2019 0
लखनऊ डेस्क। भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी से भाद्रपद चतुर्दशी तक अर्थात गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक गणेशजी की विशेष आराधना…