हाइडॉक्सीक्लोरोक्वीन

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल पर रोक नहीं, ICMR बोला- भारत में नहीं मिला दुष्प्रभाव

1043 0

नई दिल्ली। आईसीएमआर ने कहा है कि भारत में हुए अध्ययनों में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के कोई अहम दुष्प्रभाव सामने नहीं आए हैं। कोविड-19 के इलाज में इसका इस्तेमाल जारी रहना चाहिए। आईसीएमआर ने बताया कि हमारी स्पष्ट सलाह दी कि एचसीक्यू को खाने के साथ लिया जाना चाहिए, खाली पेट नहीं। इलाज के दौरान एक ईसीजी किया जाना चाहिए।

आईसीएमआर का यह सुझाव डब्ल्यूएचओ के एचसीक्यू के ट्रायल पर रोक लगाने के बाद आया

आईसीएमआर का यह सुझाव डब्ल्यूएचओ के एचसीक्यू के ट्रायल पर रोक लगाने के बाद आया है। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के संभावित इलाज के लिए कारगर मानी जा रही हाइड्रोक्लोरोक्वीन दवा के ट्रायल पर रोक लगा दी है। ऐसा सुरक्षा कारणों के चलते किया गया है। बता दें कि हाइड्रोक्लोरोक्वीन मलेरिया के रोगियों को दी जाती है।

पहले डेटा सेफ्टी मॉनिटरिंग बोर्ड सेफ्टी डेटा की समीक्षा करेगा

बता दें कि डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडनोम घेबियस ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बीते सप्ताह लैंसेट में एक अध्ययन के प्रकाशित होने के बाद यह फैसला लिया गया कि कोविड-19 रोगियों पर दवा का उपयोग करने से उनके मरने की संभावना बढ़ सकती है। इसके चलते डब्ल्यूएचओ ने परीक्षणों को निलंबित कर दिया है, जबकि सुरक्षा को लेकर इसकी समीक्षा की जा रही है। टेड्रोस के मुताबिक, पहले डेटा सेफ्टी मॉनिटरिंग बोर्ड सेफ्टी डेटा की समीक्षा करेगा। ट्रायल के बाकी हिस्से जारी रहेंगे।

कई देशों में कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित हुए मरीजों के उपचार में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन या क्लोरोक्विन के इस्तेमाल को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में डब्ल्यूएचओ हेल्थ इमरजेंसी प्रोग्राम के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. माइकल रयान ने कहा, “दोनों दवाओं को पहले से ही कई बीमारियों के लिए लाइसेंस प्राप्त है।

Related Post

निर्भया के दोषियों को फांसी की तैयारी शुरू

निर्भया केस : दोषियों की फांसी को लेकर हलचल तेज, पवन मंडोली भी तिहाड़ जेल लाया गया

Posted by - December 10, 2019 0
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल नंबर दो में बंद निर्भया से सामूहिक दुष्कर्म के दोषी अक्षय, मुकेश और पवन पर जेल…
Rahul Gandhi

संस्कारिका साहित्य द्वारा बनाए गए मकान नीलांबुर की महिलाओं को सौंपे: राहुल गांधी

Posted by - July 3, 2022 0
नीलांबुर: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) केरल के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस…

करतारपुर कॉरिडोर: उद्घाटन से पहले पंडाल में भरा पानी, ठहरने के लिए तलाशी जा रही अन्य जगहें

Posted by - November 8, 2019 0
डेरा बाबा नानक। करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन होने में कुछ घंटे रह गए हैं कि इसी बीच द्घाटन स्थल पर…
CM Nayab Singh Saini

BJP का सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू, CM नायब सैनी बने सक्रिय सदस्य

Posted by - December 11, 2024 0
चंडीगढ़। भाजपा ने मंगलवार को अपने सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह…
Bangal BP

मिथुन के रोड शो को नहीं मिली परमीशन, नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन

Posted by - April 8, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। इस वजह से सभी…