शाहरुख खान

लॉकडाउन में शाहरुख खान ने ये पांच जरूरी बातें सीखी, पोस्ट किया शेयर

1025 0

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने लॉकडाउन के दौरान पांच जरूरी बातें सीखी है। शाहरुख भी लॉकडाउन में अन्य सेलेब्स की तरह अपने घर पर हैं लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस से लगातार रूबरू हो रहे हैं।

शाहरुख ने अपनी सेल्फी के साथ कुछ पॉजिटिव बातें इंस्टाग्राम पर लिखी

उन्होंने ने इंस्टाग्राम हैंडल पर लॉकडाउन से सीखी पांच जरूरी बातों को लेकर लिखा। शाहरुख ने अपनी सेल्फी के साथ कुछ पॉजिटिव बातें इंस्टाग्राम पर लिखी हैं। शाहरुख खान ने कहा कि इस लॉकडाउन ने काफी सिखाया है। उन्होंने लिखा कि हम लंबे समय से अपनी कितनी इच्छाओं को बिना पूरा करे रह रहे हैं, लेकिन अब अहसास हुआ कि वो कभी इतनी जरूरी थी ही नहीं।

https://www.instagram.com/p/CAOAfvHlbPl/?utm_source=ig_web_copy_link

अब एक बार अगर समय रुक जाए तो अपनी सभी उन झूठी असुरक्षाओं को भुला फिर जिंदगी को जीना है

अब समझ आ गया है कि हमें अपने करीब ज्यादा लोगों की जरूरत नहीं है, बल्कि उनकी जरूरत है जिन से आप इस लॉकडाउन में बात कर सकें। अब एक बार अगर समय रुक जाए तो अपनी सभी उन झूठी असुरक्षाओं को भुला फिर जिंदगी को जीना है। जिन से कभी लड़े थे, उनके साथ हंसना है। इन सब के ऊपर प्यार हमेशा जिंदा रहेगा, उसकी कीमत कभी कम नहीं होगी चाहे कुछ भी हो जाए।

अब शाहरुख खान की ये सीख फैंस को भी काफी रिलेटेबल लग रही हैं

अब शाहरुख खान की ये सीख फैंस को भी काफी रिलेटेबल लग रही हैं। वह एक्टर की हर बात को समझ भी रहे हैं और अपनी सहमति भी जता रहे हैं। वैसे शाहरुख खान ने इस पोस्ट के साथ अपनी एक अच्छी सेल्फी भी शेयर की है। शाहरुख की ये पोस्ट इस समय जमकर वायरल हो रही है।

बता दें कि शाहरुख खान ने कोरोना संकट के बीच काफी मदद की है। उन्होंने खुद तो दिल खोलकर दान किया ही है, इसके अलावा उन्होंने दूसरों को भी डोनेट करने के लिए प्रेरित किया है।

Related Post

Arvind kejariwal

राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन विधेयक का विरोध करें विपक्षी पार्टियां : आम आदमी पार्टी

Posted by - March 23, 2021 0
राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक 2021 को लोकसभा से मंजूरी मिल चुकी है। इस विधेयक का शुरू से ही…
Piyush Goyal

‘प्रोडक्शन लिंक इंसेंटिव स्कीम फॉर फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री’ में 10,900 करोड़ रुपए की सब्सिडी मंजूर

Posted by - March 31, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने बताया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में…

उर्वशी रौतेला ने अवॉर्ड सेरेमनी में पहनी स्टाइलिश ड्रेस, हर तरफ हो रही तारीफ

Posted by - November 1, 2021 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अदाकारा उर्वशी रौतेला अपने स्टाइलिश ड्रेस की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं।…