काजोल का बर्थडे

लॉकडाउन में काजोल को मिली बड़ी कामयाबी, भांगड़ा कर साझा की खुशी

1121 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव रहती हैं। वह नियमित तौर पर अपने वीडियो पोस्ट कर फैन्स का मनोरंजन करती रहती हैं। अब काजोल के हाथ एक बड़ी उपलब्धि लगी है।

काजोल ने ‘कभी खुशी कभी गम’ फिल्म का एक सीन इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक करोड़ फॉलोअर्स बनाने की खुशी दिखाई

उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की संख्या 10 मिलियन यानी 1 करोड़ को पार कर गई है। इस खुशी में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। काजोल ने ‘कभी खुशी कभी गम’ फिल्म का एक सीन इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक करोड़ फॉलोअर्स बनाने की खुशी दिखाई है।

https://www.instagram.com/p/B-1UayQJpRD/?utm_source=ig_web_copy_link

काजोल के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन  दे रहे हैं

काजोल को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह ढोल की थाप लेकर गली में नाचती दिखाई दे रही हैं। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि यह खुशी मेरे इंस्टाग्राम फॉलोवर्स के लिए है, जिन्होंने मेरे रील और रियल किरदार को इतना प्यार दिया, तुम्हारी काजोल। काजोल के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/p/B9o7XO6JiIL/?utm_source=ig_web_copy_link

काजोल अपनी आखिरी बार फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ में अजय देवगन के साथ नजर आई थीं

बता दें कि हाल ही में काजोल अपनी आखिरी बार फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ में अजय देवगन के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म में काजोल के अलावा सैफ अली खान ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म ने दर्शकों का दिल तो जीता ही था, साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी खूब धमाल मचाया है। इसके अलावा हाल ही में एक्ट्रेस एक शॉर्ट फिल्म ‘देवी’ में भी दिखाई दी हैं। इस शॉर्ट फिल्म में काजोल के अलावा श्रुति हसन, नेहा धूपिया, मुक्ता बारवे, नीना कुलकर्णी, शिवानी रघुवंशी और यशश्विनी ड्यामा जैसी 9 एक्ट्रेस नजर आई हैं।

Related Post

100 फीसदी क्राइम रोकने की गारंटी

योगी के मंत्री बोले- 100 फीसदी क्राइम रोकने की गारंटी तो भगवान भी नहीं ले सकते

Posted by - December 5, 2019 0
उन्नाव। उन्नाव में रेप पीड़िता पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के मामले में गुरुवार को योगी सरकार के मंत्री का…
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने पीएम गतिशक्ति उत्तराखण्ड पोर्टल के माध्यम से योजनाओं की समीक्षा की

Posted by - May 25, 2023 0
देहारादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (SS Sandhu) ने गुरूवार को सचिवालय में भारत सरकार द्वारा पूंजीगत निवेश के लिए…
बिग बॉस 13

बिग बॉस 13: सिद्धार्थ शुक्ला की जीत के पीछे गर्लफ्रेंड का हाथ, यूजर्स ने किया ट्रोल

Posted by - February 17, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। ‘बिग बॉस 13’ के खत्म होने के बाद इसका फिनाले 15 फरवरी को हो गया हैं। लेकिन शो…