कोरोना संक्रमित

कोरोना पीड़ित मरीज 30 दिन में 406 लोगों करता है संक्रमित

1077 0

नई दिल्ली। सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का पालन कोरोना से जंग में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। इसका यदि नहीं पालन किया गया तो एक कोरोना का मरीज 30 दिनों में 406 लोगों को मरीज बना सकता है।

सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का पालन कर एक बीमार मरीज 1.5 से लेकर 4 लोगों को संक्रमित करता है

इस बात का खुलासा मौजूदा मरीजों के संक्रमण गति के अध्ययन से पता चला है। बता दें कि सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का पालन कर एक बीमार मरीज 1.5 से लेकर 4 लोगों को संक्रमित करता है। अगर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया तो वह ही कोरोना संक्रमित मरीज अगले 30 दिनों में 406 लोगों को संक्रमित करता है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 354 नए मामले सामने आए हैं और आठ मौतें

यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि कोरोना के संक्रमण चेन को तोड़ने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 354 नए मामले सामने आए हैं और आठ मौतें दर्ज की गई है। अब तक कुल 4421 मामले सामने आ चुके हैं। संयुक्त सचिव ने बताया कि मंत्रालय ने क्लस्टर और भीड़ वाले स्थानों पर संक्रमण को नियंत्रित करने की योजना तैयार की गई है जिससे आगरा, पाटन, पूर्वी दिल्ली, मुंबई, भीलवाड़ा, गौतमबुद्ध नगर में सकारात्मक नतीजे भी प्राप्त हुए हैं। इसके साथ स्वास्थ्य मंत्रालय स्मार्ट सिटी में मौजूद आधुनिक तकनीक से भी कोरोना के नियंत्रण पर नजर रखे हुए है। इनमें पुणे, सूरत, बंगलुरू शामिल हैं जहां होम क्वारंटाइन में रखे गए लोगों की निगरानी से लेकर टेली काउंसलिंग भी मुहैया कराई जा रही है।

मुलायम सिंह यादव की बन रही है बायोपिक, टीज़र रिलीज़

कोविड के मरीजों के लिए तीन स्तरीय योजना तैयार

लव अग्रवाल ने बताया कि कोविड के मरीजों और संदिग्ध लोगों के बेहतर इलाज के लिए तीन स्तरीय योजना तैयार की गई है। इसके तहत कोविड केयर सेंटर, कोविड हेल्थ सेंटर और कोविड अस्पताल बनाए जाने की व्यवस्था की गई है। कोविड केयर सेंटर में संदिग्ध लोगों को देखा जाएगा जिससे वे कोविड के मरीजों के संपर्क में न आ जाएं। कोविड हेल्थ सेंटर में कोरोना के लक्षण वाले मरीजों का इलाज किया जाएगा। तीसरी व्यवस्था के अनुसार कोविड के पॉजिटिव पाए गए मरीजों का इलाज किया जाएगा। कोविड अस्पताल में आईसीयू और वेंटिलेटर की व्यवस्था होगी।

रेलवे ने बनाए 2500 कोच में 40 हजार बेड

लव अग्रवाल ने बताया कि रेलवे ने 2500 कोच में 40 हजार बेड तैयार कर लिए हैं। रेलवे 133 स्थानों पर 375 आइसोलेशन बेड प्रतिदिन के हिसाब से तैयार कर रहा है।

आईसीएमआर ने अब तक किए 1,07006 टेस्ट किए

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने देश में अब तक कुल एक लाख सात हजार छह टेस्ट किए हैं। इसके साथ ही रेपिड टेस्ट की भी शुरुआत की जा चुकी है। अब तक 836 रैपिड एंटीबॉडीज टेस्ट किए जा चुके हैं। आईसीएमआर के वैज्ञानिक डॉ. रमण आर गंगाखेडकर ने बताया कि निजी लैब की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। देश में अब 136 सरकारी लैब व 59 निजी लैब कोविड के नमूनों की जांच कर रही है। पिछले 24 घंटों में 11,795 टेस्ट किए गए हैं जिसमें 2530 टेस्ट निजी लैब में किए गए।

Related Post

अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में आरोपियों ने की हत्या

अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में आरोपियों ने की हत्या

Posted by - March 30, 2021 0
दो सगे भाईयों ने लखनऊ से एक अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में ले जाकर हत्या कर दी पुलिस ने शव उन्नाव के मौरावां क्षेत्र में सड़क किनारे बरामद कर लिया बीते शनिवार से अधिवक्ता लापता थे, पुलिस तलाश में लगी थी। पुलिस ने इस बारे में छानबीन में पता चला कि अधिवक्ता को उसके ही पड़ोसी अपने साथ ले गए हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया।मामला कैसरबाग थानाक्षेत्र के लालकुंआ, मकबूलगंज इलाके का है। यहां से अधिवक्ता नितिन तिवारी (35) का अपहरण कर हत्या कर दी गई। एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक नितिन तिवारी मकबूलगंज में रहते थे। होली के हुड़दंग का विरोध करने पर वकील पर फायरिंग बीते शनिवार को उनके भाई मयंक ने अपहरण की आशंका जताते हुए कैसरबाग कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की कई टीमें उनकी लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही पड़ताल में लगी थीं। इस बीच रविवार को नितिन का शव उन्नाव जनपद के मौरावां क्षेत्र के पिसंदा गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। उन्नाव पुलिस की सूचना पर मयंक के परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की। पड़ताल में पता चला कि नितिन को उनके पड़ोस में रहने वाले प्रवीण अग्रवाल और उसका भाई विपिन अग्रवाल अपने साथ कार से ले गया था। दोनों की तलाश शुरू हुई। इस बीच उन्नाव पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर प्रवीण और उसके भाई विपिन को गिरफ्तार कर लिया। उन्नाव के मौरावां थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम में अधिवक्ता की गला दबाने और सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या करने की पुष्टि हुई है। एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश…
CM Dhami

सिख गुरुओं का त्याग, बलिदान देश और धर्म के लिए अनुकरणीय है: सीएम धामी

Posted by - March 19, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मंगलवार को ‘गुरुमत संत समागम’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं…