बॉलीवुड में अब बनेगी 400 करोड़ की ‘रामायण’!

बॉलीवुड में अब बनेगी 400 करोड़ की ‘रामायण’!, ये निभाएंगें राम-सीता का किरदार

1111 0

मुंबई। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते इन दिनों सारे काम रुके हुए हैं। बॉलीवुड की बात करें तो कई फिल्मों की शूटिंग कैंसिल हो गई है, तो कई फिल्मों की रिलीज रुक गई है।

दूरदर्शन पर फिर से रिलीज रामानंद सागर निर्मित शो ‘रामायण’ ने रिकॉर्डतोड़ टीआरपी हासिल की 

इसी बीच दूरदर्शन पर रामानंद सागर निर्मित शो ‘रामायण’ फिर से रिलीज किया गया है। इस शो ने रिकॉर्डतोड़ टीआरपी हासिल कर ली है। वहीं इसी बीच ‘रामायण’ नाम की फिल्म पर भी तेजी से काम शुरु हो गया है। दंगल फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी, प्रोड्यूसर मधु मंतेना के साथ मिलकर इस फिल्म बनाने वाले हैं। इसे लेकर चर्चाएं बीते साल से ही हो रही हैं, लेकिन लॉकडाउन के दौरान इस पर काम भी शुरु हो गया है। इस बात की जानकारी खुद नितेश ने दी है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट से जुड़ी कई और बातें भी शेयर की है।

भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2301 के पार, 56 लोगों की मौत

दंगल फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी ने कहा कि हम फेसटाइम के जरिए इसकी स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं

नितेश तिवारी ने इस मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है वो भी टीम के साथ। वह लॉकडाउन में रहकर इस पर वीडियो कॉल के जरिए काम कर रहे हैं। मिड डे की एक रिपोर्ट की मानें तो नीतेश ने कहा कि ‘जैसे ही मुझे ये एहसास हुआ कि लॉकडाउन काफी समय तक चलेगा तो मैंने मेरे राइटर्स के साथ मिलकर इसपर काम शुरू कर दिया है। हम फेसटाइम के जरिए इसकी स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं।

मीडिया को नीतेश ने बताया है तीन भागों में बनने वाला ये प्रोजेक्ट 400 करोड़ के बजट पर तैयार किया जाएगा

इस फिल्म को मधु मंतेना के साथ अल्लु अर्जुन और नमिल मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके निर्देशन की जिम्मेदारी नितेश के साथ-साथ रवि उद्यावर के पास भी है। मीडिया को नीतेश ने बताया है तीन भागों में बनने वाला ये प्रोजेक्ट 400 करोड़ के बजट पर तैयार किया जाएगा।

नीतेश ‘रामायण’ के अलावा ‘नारायण मूर्ति बायोपिक’ पर भी कर रहे हैं काम 

फिल्म कब तक आएगी इस पर नीतेश तिवारी ने मिड डे से कहा  कि ‘ये बता पाना अभी मुमकिन नहीं है, क्योंकि अभी फ्लोर पर आने से हम काफी दूर हैं। मुझे लगता है जो हालात हैं, उसमें लगभग सभी प्रोजेक्ट 4 महीने पीछे ही चलेंगे’। बता दें कि नीतेश ‘रामायण’ के अलावा ‘नारायण मूर्ति बायोपिक’ पर भी काम कर रहे हैं। वहीं उन्होंने उन अफवाहों पर भी जवाब दिया जिनमें ये कहा जा रहा था कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन, राम का रोल निभाएंगे। वहीं दीपिका पादुकोण सीता के किरदार में दिखेंगी। नीतेश ने कहा कि ‘उन्हें अपनी फिल्म में कौन नहीं लेना चाहता? लेकिन अभी ये खबरें बिल्कुल झूठी हैं।

Related Post

‘स्पाइडर मैन फार फ्रॉम होम’ के ट्रेलर से गायब हुआ आयरन मैन,फैंस ने जताया दुःख

Posted by - January 17, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। ‘स्पाइडर मैन होमकमिंग’ का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद तो आया लेकिन दूसरी तरफ इस बात को लेकर…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने प्रदेश में पीएम प्रगति की तर्ज पर स्टेट प्रगति शुरू किए जाने के दिए निर्देश

Posted by - December 29, 2025 0
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने सोमवार को सचिवालय में पीएम प्रगति के अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा की। मुख्य…

राहुल के नेतृत्व में राष्ट्रपति कोविंद से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

Posted by - October 13, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने लखीमपुर खीरी हिंसा के…
CM Dhami

सीएम धामी से उत्तराखण्ड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने की भेंट

Posted by - November 5, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के…