दिव्या खोसला

एक औरत के रूप में धरती पर जन्म लेना खूबसूरत बात : दिव्या खोसला

1264 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्मकार दिव्या खोसला कुमार ने कहा कि एक औरत के रूप में धरती पर जन्म लेना काफी खूबसूरत बात है। इनका मानना है कि महिलाओं के बिना यह धरती बंजर होती। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनकी आसपास की कई महिलाएं काफी प्रेरणादायक हैं। दिव्या ने कहा मैं एक महिला होने के नाते बेहद गर्व महसूस करती हूं क्योंकि वह एक औरत हैं।

दिव्या खोसला कुमार ने कहा कि मेरे ख्याल से पुरुष इस बात को कभी नहीं समझ पाएंगे कि एक महिला के तौर पर पैदा होना कितनी अच्छी बात है?

दिव्या खोसला कुमार ने कहा कि मेरे ख्याल से पुरुष इस बात को कभी नहीं समझ पाएंगे कि एक महिला के तौर पर पैदा होना कितनी अच्छी बात है? क्योंकि आप नाजुक होते हैं, आपमें देखभाल करने के गुण होते हैं। आपके पास इस संसार को देने लायक बहुत कुछ है। मुझे लगता है कि महिलाओं के बिना यह धरती बंजर होती। मैं एक ऐसी दुनिया की कल्पना भी नहीं कर सकती।

लॉकडाउन : Jio उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, फ्री मिनट के साथ बढ़ाई वैलिडिटी

महिलाएं काफी भावुक होती हैं और महिला होने की बात पर मुझे गर्व है

उन्होंने कहा महिलाएं काफी भावुक होती हैं और महिला होने की बात पर मुझे गर्व है। आपको तब भी गर्व का अनुभव होता है। मेरा मानना है कि आज के समय में हर एक महिला संसार में अपना योगदान दे रही हैं।

दिव्या, जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ में दिखाई देंगी

अपने चारों ओर की महिलाओं को देखकर मैं हमेशा बहुत प्रेरित होती हूं। फिल्मों की बात करें, तो आने वाले समय में दिव्या, जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ में दिखाई देंगी। यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। उन्होंने इस बारे में कहा मैं फिल्म में जॉन अब्राहम के अपोजिट हूं। यह एक देशभक्ति फिल्म है। मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं बता सकती, लेकिन इतना जरूर कहूंगी कि मैं अपने किरदार के लिए बहुत रोमांचित हूं। यह साल 2018 में इसी नाम से आई फिल्म का सीक्वेल है। भूषण कुमार और निखिल आडवाणी इसके सह-निर्माता हैं। मिलाप जावेरी इसके निर्देशक हैं।

Related Post

Maha Kumbh 2025

महाकुंभ 2025 को योगी सरकार बनाएगी दिव्य-भव्य, खुद रख रहे योजनाओं पर नजर

Posted by - July 8, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार 2025 महाकुंभ (Maha Kumbh) को दिव्य-भव्य बनाने में जुटी है। इसके क्लियर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…
Deepotsav

‘रामलला की उपस्थिति’ में दीपोत्सव के मंच पर उतरेगा समूचा भारत

Posted by - October 26, 2024 0
लखनऊ : योगी सरकार इस बार सबसे खास दीपोत्सव (Deepotsav) मनाने जा रही है, क्योंकि प्रभु श्रीराम के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा…
CM Yogi inaugurated Shri Cement Plant in Etah

सीएम बोले- कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की नीयत कभी सबके विकास की नहीं रही

Posted by - August 21, 2025 0
एटा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर करारा वार करते हुए कहा कि…