Karthik Aryan

कार्तिक आर्यन ने पीएम केयर्स फंड में 1 करोड़ रुपये दिए, मैं जो भी हूं, भारत की वजह से

831 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ लड़ाई में पीएम केयर्स फंड में एक करोड़ रुपए डोनेशन दिया है। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में इस वक्त पूरा देश एकजुट नजर आ रहा है।

कार्तिक ने अपने डोनेशन के बारे में इंस्टाग्राम पर जानकारी दी

बॉलीवुड के कई सेलेब्स पैसे डोनेट कर रहे हैं। इस कड़ी में कार्तिक आर्यन का भी नाम जुड़ गया है। कार्तिक ने प्रधानमंत्री राहत कोष (पीएम केयर्स फंड)में एक करोड़ रुपए डोनेट किया है। कार्तिक ने अपने डोनेशन के बारे में इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है।

https://www.instagram.com/p/B-WK6ZFJjtX/?utm_source=ig_web_copy_link

कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि जो भी मैं हूं, जितना भी कमा पाया हूं वो सिर्फ भारत के लोगों की वजह से। मैं एक करोड़ रुपए पीएम केयर्स फंड में डोनेट कर रहा हूं। मैं लोगों से भी ये अपील करता हूं कि आपके लिए जितना भी मुमकिन हो उतनी मदद करें।

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पीएम राहत कोष में 21 लाख का डोनेशन दिया

सलमान खान ने फिल्म उद्योग के उन 2500 दैनिक मजदूरों के समर्थन के लिए दान देने का फैसला किया

अक्षय कुमार के नक्शेकदम पर चलते हुए, अन्य सितारों वरुण धवन, अनुष्का शर्मा, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, मनीष पॉल, कृति सनोन, गायक गुरु रंधावा, रैपर बादशाह और अन्य ने पीएम राहत कोष में दान दिया है। इस मामले में दक्षिण के सितारे पीछे नहीं रहे। दूसरी ओर सलमान खान ने फिल्म उद्योग के उन 2500 दैनिक मजदूरों के समर्थन के लिए दान देने का फैसला किया, जिनका लॉकडाउन के कारण आय का कोई स्रोत नहीं है।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

Posted by - March 8, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के पावन पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी…
CM Dhami

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - October 2, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को शहीद स्थल कचहरी में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि…
डॉ. दिनेश शर्मा

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दंगाईयों को भड़का रहे हैं : डॉ. दिनेश शर्मा

Posted by - December 22, 2019 0
लखनऊ। यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर उपद्रवियों व दंगाईयों को भड़काने…

रोजाना इस तरह करेंगे काली मिर्च का सेवन, कोसो दूर रहेंगी ये बीमारियां

Posted by - October 12, 2019 0
लखनऊ डेस्क। औषधीय गुणों से भरपूर काली मिर्च में रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है। यह शरीर में संक्रमण को पहुंचने…