फिल्म ‘पृथ्वीराज’

फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में काम करना मेरे लिए शानदार अनुभव : मानुषी छिल्लर

1407 0

 

मुंबई । मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर का कहना है कि फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में काम करना उनके लिये बेहद शानदार अनुभव रहा है।
मानुषी फिल्म ‘पृथ्वीराज’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं, जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी।

मानुषी छिल्लर का कहना है कि पर्दे पर संयोगिता के किरदार के साथ न्याय करना बहुत बड़ी जिम्मेदारी

फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में अक्षय कुमार राजा पृथ्वीराज चौहान के लीड रोल में होंगे जबकि मानुषी छिल्लर उनकी प्रेमिका संयोगिता के किरदार में होंगे। मानुषी छिल्लर का कहना है कि पर्दे पर संयोगिता के किरदार के साथ न्याय करना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

भगवान से कर रही हूं प्रार्थना, न रद्द हो टोक्यो ओलंपिक : मीराबाई चानू

राजस्थान  में शूटिंग करने का अनुभव बेहतरीन रहा, क्योंकि हमने कुछ बेहद ही शानदार दृश्य यहां फिल्माए

मानुषी छिल्लर ने कहा कि फिल्म ‘पृथ्वीराज’ वास्तव में एक बहुत बड़ा अनुभव है। इसे एक बहुत बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है और हमने अपने राजस्थान शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। इस राज्य में शूटिंग करने का अनुभव बेहतरीन रहा, क्योंकि हमने कुछ बेहद ही शानदार दृश्य यहां फिल्माए हैं। यह मेरी पहली फिल्म के लिए मेरा पहला आउटडोर है और इस पूरे अनुभव से मोहित हूं।

पृथ्वीराज और संयोगिता के लिए लोगों के दिलों में सम्मान है और इसे देखकर बहुत ही अच्छा लगा

उन्होंने कहा कि राजस्थान में शूटिंग के दौरान हमें खूब प्यार मिला। पृथ्वीराज और संयोगिता के लिए लोगों के दिलों में सम्मान है और इसे देखकर बहुत ही अच्छा लगा। ऐसे में संयोगिता के किरदार को पर्दे पर निभाना मेरे लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही हूं कि जब लोग दिवाली में इस फिल्म को थिएटर में देखें, तो उन्हें पूरी तरह से संतोष मिले। चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी है।

Related Post

डीएम को सौंपी ये खास चीज

सीएम योगी से प्रेरित नन्हे बालक ने कोरोना से जंग के लिए डीएम को सौंपी ये खास चीज

Posted by - March 29, 2020 0
बस्ती। कोरोना की जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की अपील के बाद देश के कोने-कोने से लोग…

कारगिल दिवस स्पेशल : भारतीय सेना में भर्ती होकर शहीद पति के सपनों को साकार कर रही ये महिला

Posted by - July 26, 2019 0
लखनऊ डेस्क। 1999 में भारत की पाकिस्तान पर जीत के उपलक्ष्य में हर वर्ष 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस…
गंगूबाई काठियावाड़ी

गंगूबाई काठियावाड़ी से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक रिलीज

Posted by - January 15, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की आने वाली ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का फर्स्ट लुक पोस्ट रिलीज हो गया है। पोस्टर में…