cm yogi

लखनऊ समेत यूपी के 15 जिलों में 25 मार्च तक लाकडाउन, सीएम योगी का ऐलान

847 0

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 15 जनपदों में जनता कर्फ्यू  के दौरान 25 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की है। जिन जनपदों को लॉकडाउन किया गया है। उसमें वाराणसी, आगरा, लखनऊ, आजमगढ़, प्रयागराज, नोयडा, गाजियाबाद, बरेली, सहारनपुर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर, लखीमपुर, गोरखपुर जनपद शामिल हैं।

आदित्यनाथ ने जानकारी दी कि यूपी रोडवेज की बसें न तो यूपी से बाहर जाएंगी और न ही दूसरे राज्यों की बसे इन जिलों में आ पाएंगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अभी खतरा टला नहीं है इसलिए पूरी तरह एहतियात बरतने की जरूरत है क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है। प्रदेश सरकार हर स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों को लखनऊ में ही रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने रात नौ बजे के बाद भी लोगों से घरों के बाहर न निकलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उपचार से महत्वपूर्ण बचाव है।

यूपी से राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा राज्य को चलने वाली साधारण सेवा एवं एसी बसों का संचालन रोका

यूपी परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने बताया कि अब निगम की यूपी से राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा राज्य को चलने वाली साधारण सेवा एवं एसी बसों का संचालन रोक दिया गया है। कोरोना वायरस के बचाव के क्रम में ये कदम उठाया गया है। वहीं, लखनऊ मेट्रो की सेवाएं भी 31 मार्च तक के लिए निलंबित कर दी गई हैं।

सीमा की समृद्धि दुनिया में बढ़ी, निर्भया केस के साथ देश का दिल भी जीता

कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 341 हुई

बता दें कि रविवार को देश भर में कोरोना के 26 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 341 हो गई है। मुंबई में कोरोना पीड़ित व्यक्ति की मौत हो गई है वह मधुमेह का रोगी था। वहीं, बिहार में भी एक कोरोना मरीज की किडनी फैल होने से मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश में जनता कर्फ्यू जारी है।

उत्तर प्रदेश के लोगों ने कोरोना सेनानियों का सम्मान में ताली-थाली और शंखनाद किया

देशभर के साथ उत्तर प्रदेश में भी जनता कर्फ्यू लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का लोग समर्थन कर रहे हैं। सड़कें खाली पड़ी हुई हैं। अयोध्या राम में पैड़ी पर स्थित श्री सीताराम संकीर्तन भवन मंदिर में आरती के समय संतों ने भगवान का पूजन किया है। इस बीच ठीक पांच बजे उत्तर प्रदेश के लोगों ने कोरोना सेनानियों का सम्मान में ताली-थाली और शंखनाद किया गया।

Related Post

CM Dhami

धामी ने किया ‘स्वर्णिम अमृत संदेश यात्रा’ का शुभारम्भ

Posted by - December 12, 2023 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को अपने आवास स्थित कार्यालय में हेमवती नन्दन बहुगुणा…
दिशा पाटनी

मरून रंग की शार्ट ड्रेस में दिशा पाटनी का दिखा खूबसूरत अंदाज, तारीफ पर तारीफ

Posted by - March 13, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म मलंग की सफलता के बाद से दिशा पाटनी काफी सुर्खियों में बनी हुई है। वैसे तो दिशा…
CM Yogi

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

Posted by - April 4, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज गोमती नगर स्थित भारतेन्दु नाट्य अकादमी भवन का…
Maha Kumbh

महाकुम्भ से मिला आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा, प्रदेश में पांच नए आध्यात्मिक कॉरिडोर हुए विकसित

Posted by - February 28, 2025 0
प्रयागराज। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) ने उत्तर प्रदेश में आध्यात्मिक पर्यटन की नई संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं। इस…