एकेटीयू किया गया सैनेटाइज

कोरोना वायरस को फ़ैलने से रोकने के लिए एकेटीयू बंद कर किया गया सैनेटाइज

856 0

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के परिसर को बंद कर सैनेटाइज करवाया गया है।

एकेटीयू के प्रशानिक भवन, डिजिटल लाइब्रेरी भवन, सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज एवं घटक संस्थान आईईटी के पूर्ण परिसर का सैनेटाइजेशन

इस दौरान विश्वविद्यालय के प्रशानिक भवन, डिजिटल लाइब्रेरी भवन, सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज एवं घटक संस्थान आईईटी के पूर्ण परिसर का सैनेटाइजेशन किया गया। परिसर स्थित सभी कार्यालयों, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं एवं छात्रावासों को विशेषतौर पर सैनेटाइज किया गया। इसके साथ ही विवि द्वारा आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए विवि परिसर एवं घटक संस्थान आईईटी, लखनऊ में आईसोलेशन रूम भी तैयार किये गये हैं।

राम जन्मभूमि ट्रस्ट की श्रद्धालुओं से अपील- घरों में मनाएं  रामनवमी

एकेटीयू ने सोमवार से सिर्फ 50 प्रतिशत स्टाफ को रोस्टर के अनुसार कार्यालय में बुलाए

कोरोना वायरस को फ़ैलने से रोकने के लिए विवि प्रशासन द्वारा सोमवार से सिर्फ 50 प्रतिशत स्टाफ को रोस्टर के अनुसार कार्यालय में बुलाए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ऐसे सभी कर्मचारियों को जोकि पब्लिक परिवहन से विवि आते हैं उनको विवि न आने की हिदायत दी गयी है। ऐसे कर्मचारियों फ़ोन एवं व्हाट्सएप के माध्यम से सम्पर्क में रहने के निर्देश दिए गये हैं। ऐसे कर्मचारियों को विशेष परिस्थितयों में जरूरत पड़ने पर बुलाये जाने के निर्देश दिए गये हैं।

Related Post

CM Yogi

राशन की कालाबाजारी पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, बुलन्दशहर में कई अधिकारियों पर गिरी गाज

Posted by - October 15, 2024 0
लखनऊ/बुलन्दशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार भ्रष्टाचार पर शिकंजा कस रही है। सरकारी योजनाओं…
Nandi

PGI में भर्ती नंदी ने पत्नी के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट

Posted by - June 26, 2022 0
प्रयागराज: लखनऊ के पीजीआई (PGI) में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’  (Nandi) बीमारी की…