दिल्ली मेट्रो

दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवा 22 मार्च को रहेगी बंद, ‘जनता कर्फ्यू’ का समर्थन

1066 0

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संक्रमण से लड़ने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 22 मार्च को ‘जनता कर्फ्यू’ के आह्वान किया है। इसके मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने रविवार को अपनी सेवा बंद रखने का फैसला किया है।

डीएमआरसी ने ट्वीट कर  लोगों को घरों में रहने के लिए प्रोत्साहित किया

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर कहा कि लोगों को घरों में रहने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में मेट्रो सेवा इस दिन उपलब्ध नहीं रहेगी। गौरतलब है कि कोरोना से बचाव के लिये दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को कम तथा अति आवश्यक होने की स्थिति में ही मेट्रो से यात्रा करने की सलाह देते हुये गुरुवार को निर्देश जारी किये थे।

टला कान्स फिल्म फेस्टिवल, जून- जुलाई में हो सकता है आयोजन

इनमें कहा गया था कि जरूरत पड़ने और अति आवश्यक होने की स्थिति में ही मेट्रो की यात्रा करें। इसके अलावा मेट्रो/स्टेशनों पर यात्री एक दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाये रखने को कहा गया था और यह भी कहा गया कि यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी तथा उन्हें वैकल्पिक एक सीट छोड़कर बैठना होगा।

Related Post

राहुल जैसे राजनेता जो नैतिक जिम्मेदारी लेते हैं, वे आजकी राजनीति में दुर्लभ ही मिलते हैं -अधीर रंजन

Posted by - October 9, 2019 0
कोलकाता। बुधवार यानी आज कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा राहुल गांधी जैसे…
Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी, बोले- वैक्सीन एक्सपोर्ट कर पब्लिसिटी हासिल करना चाहती है केंद्र?

Posted by - April 9, 2021 0
ऩई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों (Corona Cases) और देश के कई राज्यों में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की संख्या…