कोविड-19

पंजाब में COVID-19 संक्रमित ने तोड़ा दम, भारत में कोरोना से चौथी मौत

712 0

चंडीगढ़। पंजाब के नवांशहर जिले में जान गंवाने वाला 72 वर्षीय शख्स COVID-19 की जांच में संक्रमित पाया गया। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह शख्स दो हफ्ते पहले इटली होते हुए जर्मनी से लौटा था और सीने में बहुत तेज दर्द उठने के बाद अस्पताल में भर्ती हुआ था।

COVID-19 : पीजीआईएमईआर के निदेशक जगत राम ने बताया कि मृतक मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप से भी था पीड़ित 

स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के निदेशक जगत राम ने बताया कि मृतक मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित था। जांच के लिए भेजे गए उसके नमूनों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुधवार को बांगा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसकी मौत हो गई थी।

पी गोपीचंद ने का बड़ा बयान, बोले- स्थगित किया जाए ओलिंपिक 2020

स्वास्थ्य अधिकारियों ने उसकी मौत के सही-सही कारण की पुष्टि नहीं की है। न ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई जानकारी मिल सकी है। जिले के सिविल सर्जन प्रसाद भाटिया ने बताया कि यह शख्स सात मार्च को इटली होते हुए जर्मनी से लौटा था।

निदेशक जगत राम ने बताया कि नवांशहर का 72 वर्षीय शख्स जांच में संक्रमित पाया गया

भाटिया ने बताया कि बांगा निवासी बुधवार को सीने में तेज दर्द की शिकायत के साथ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हुआ और तुरंत ही बेहोश हो गया। उसी दिन बाद में उसकी मौत हो गई। पीजीआईएमईआर के निदेशक जगत राम ने बताया कि नवांशहर का 72 वर्षीय शख्स जांच में संक्रमित पाया गया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि रिपोर्ट बुधवार की रात आई।

राज्य के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) अनुराग अग्रवाल ने बताया कि बांगा निवासी जांच में संक्रमित पाया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश के विभिन्न हिस्सों से 18 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या गुरुवार को 169 पर पहुंच गई। पंजाब में इससे पहले एक और मामले की पुष्टि हुई थी।

Related Post

Dr Suresh Kumar

कोरोने का कहर: युवा, बच्चे और गर्भवती महिलाओं के आ रहे हैं ज्यादा केस

Posted by - April 7, 2021 0
नई दिल्ली। दिल्ली जैसे बड़े शहरों में हॉस्पिटल बेड्स को लेकर मारामारी देखने को मिल रही है। इनके अलावा पुणे,…
CM Dhami

चारधाम यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं 15 अप्रैल तक कर लें पूरा: सीएम धामी

Posted by - March 22, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने आगामी चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के बेहतर संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को 15 अप्रैल…
CM Dhami

जनता तक सरकार, सरकार तक समाधान – धामी सरकार का रिकॉर्ड अभियान

Posted by - December 30, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम उत्तराखंड में सुशासन,…