शेयर बाजार में कोहराम

शेयर बाजार हुआ धड़ाम, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #BandKaroBazaar

1043 0

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के आतंक के कारण पिछले कुछ दिनों में शेयर बाजार में 25 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा चुकी है। स्टॉक मार्केट खुला हुआ है, लेकिन बाजार में कोहराम मचा हुआ है। ऐसे में अब इंवेस्टर और लोग ये मांग कर रहे हैं कि शेयर बाजार में कुछ समय के लिए बंद कर देना चाहिए। हालत ये है कि ट्विटर पर हैशटैग #BandKaroBazaar टॉप ट्रेंड में है।

#BandKaroBazaar को लेकर अब तक करीब 2900 से ज्यादा लोग ट्वीट कर चुके हैं और ये टॉप ट्रेंड कर रहा है

इस हैशटैग #BandKaroBazaar को लेकर अब तक करीब 2900 से ज्यादा लोग ट्वीट कर चुके हैं और ये टॉप ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि रोजाना गिरते बाजार से निवेशकों को कई लाख करोड़ का नुकसान हो चुका है। हालांकि इस हैशटैग पर बाजार को बंद करने के समर्थन और विरोध दोनों में ट्वीट हो रहे हैं।

इस मांग पर शेयर बाजार के जानकारों का कहना है कि बाजार को बंद करने से और पैनिक फैलेगा और निवेशकों में घबराहट बढ़ जाएगी। जैसे ही मार्केट बंद किया जाएगा। इसको खुलने के बाद क्रैश होने से कोई रोक नहीं सकता।

वर्क फ्रॉम होम का चलन है-शेयर बाजार भी बंद करना चाहिए

निवेशक इस हैश टैग #BandKaroBazaar पर कई लोग अपनी बात रख रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि मौजूदा चिंताजनक स्थिति को देखते हुए बाजारों को बंद करना चाहिए। कुछ ट्विटर यूजर ने लिखा कि सिर्फ वही लोग शेयर बाजार को बंद करने की मांग कर रहे हैं जिन्होंने कभी इसमें एक पैसा नहीं कमाया होगा।

Related Post

कपालभाति प्राणायाम

कपालभाति प्राणायाम : वजन कम करने के साथ ही बालों की समस्याओं से दिलाता है मुक्ति

Posted by - July 17, 2020 0
नई दिल्ली। आजकल ज्यादातर लोग अपना वजन कम करने के लिए डाइटिंग या फिर जिम ज्वाइन कर लेते हैं, लेकिन…

गंगा में डेड बॉडीज बह रही थीं और प्रधानमंत्री कहते हैं, यूपी बेस्ट स्टेट है- ममता बनर्जी, पेगासस पर भी घेरा

Posted by - July 22, 2021 0
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पेगासस जासूसी कांड को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा…