पेट्रोल-डीजल

पेट्रोल-डीजल लगातार चौथे दिन सस्ता, दिल्ली में 14 महीने के निचले स्तर पर

992 0

नई दिल्ली । अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। इस कारण घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम में रविवार को लगातार चौथे दिन गिरावट देखी गयी और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इनकी कीमत 14 महीने के निचले स्तर पर आ गई।

केंद्र सरकार ने दोनों जीवाश्म ईंधनों पर उत्पाद शुल्क तीन-तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाने के बावजूद कीमतों में गिरावट का क्रम जारी

केंद्र सरकार ने दोनों जीवाश्म ईंधनों पर उत्पाद शुल्क तीन-तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाने के बावजूद कीमतों में गिरावट का क्रम जारी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में अचानक आयी तेज गिरावट के कारण बिना दाम बढ़ाये उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी संभव हो सकी। हालांकि इससे आम लोग पेट्रोल-डीजल में संभावित बड़ी राहत से वंचित रह गये।

पीएम मोदी बोले- कोरोना पर रहने की जरूरत, सार्क देश मिलकर करेंगे सामना

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 13 पैसे घटकर 69.75 रुपये प्रति लीटर रह गयी जो 13 जनवरी 2019 के बाद का निचला स्तर है। डीजल की कीमत भी 14 पैसे कम होकर 62.44 रुपये प्रति लीटर पर आ गयी। यह 09 जनवरी 2019 के बाद का निचला स्तर है।

कोलकाता में पेट्रोल 12 पैसे सस्ता होकर 72.45 रुपये प्रति लीटर रह गया। मुंबई और चेन्नई में इसकी कीमत 11-11 पैसे घटकर क्रमश: 75.46 रुपये और 72.46 रुपये प्रति लीटर पर आ गई है। डीजल की कीमत कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी 14-14 पैसे घटकर क्रमश: 64.77 रुपये, 65.37 रुपये और 65.88 रुपये प्रति लीटर रह गई है।

Related Post

Holiyas wished CM Dhami a Happy Holi

चम्पावत से आए होल्यारों ने मुख्यमंत्री से की भेंट, होली की दी शुभकामनाएं

Posted by - February 25, 2026 0
देहरादून। जनपद चम्पावत के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से आए होल्यारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
CM Mamta

ममता ने व्हीलचेयर से नंदीग्राम में मांगा वोट, बोली- ठंडा ठंडा कूल कूल, वोट पाबे जोड़ा फूल

Posted by - March 30, 2021 0
नंदीग्राम। West Bengal Assembly Elections 2021: नंदीग्राम सीट पर इस बार ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) अपने खास रहे शुभेंदु अधिकारी…
CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दावा, सातों सीटों पर जीतेगी भाजपा

Posted by - November 13, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने राजस्थान विधानसभा उपचुनाव की समाप्ति के बाद बुधवार शाम को मतदान के…