यूपी रिकवरी आफ डैमेज टू पब्लिक एंड प्राइवेट प्रॉपर्टी अध्यादेश 2020

यूपी रिकवरी आफ डैमेज टू पब्लिक एंड प्राइवेट प्रॉपर्टी अध्यादेश 2020 को राज्यपाल की मंजूरी

889 0

लखनऊ। यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने रविवार को यूपी रिकवरी आफ डैमेज टू पब्लिक एंड प्राइवेट प्रॉपर्टी अध्यादेश 2020 पर मुहर लगा है। इस अध्यादेश में राजनीतिक जुलूस, प्रदर्शन, हड़ताल व बंद के दौरान सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर उपद्रवियों से वसूली के लिए बेहद कड़े प्रावधान किए गए हैं।

योगी सरकार रिटायर्ड जिला जज की अध्यक्षता में क्लेम ट्रिब्यूनल बनाएगी

इसके लिए प्रदेश सरकार रिटायर्ड जिला जज की अध्यक्षता में क्लेम ट्रिब्यूनल बनाएगी। इसके फैसले को किसी भी अन्य न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकेगी। इतना ही नहीं, ट्रिब्यूनल को आरोपी की संपत्ति अटैच करने अधिकार होगा। इसके साथ ही वह अधिकारियों को आरोपी का नाम, पता व फोटोग्राफ प्रचारित-प्रसारित करने का आदेश दे सकेगा कि आम लोग उसकी संपत्ति की खरीदारी न करें।

पीएम मोदी बोले- कोरोना पर रहने की जरूरत, सार्क देश मिलकर करेंगे सामना

अध्यादेश के मुताबिक ट्रिब्यूनल में अध्यक्ष के अलावा एक सदस्य भी होगा

अध्यादेश के मुताबिक ट्रिब्यूनल में अध्यक्ष के अलावा एक सदस्य भी होगा। यह सहायक आयुक्त स्तर का अधिकारी होगा। ट्रिब्यूनल नुकसान के आंकलन के लिए क्लेम कमिश्नर की तैनाती कर सकेगा। वह क्लेम कमिश्नर की मदद के लिए प्रत्येक जिले में एक-एक सर्वेयर भी नियुक्त कर सकता है, जो नुकसान के आंकलन में तकनीकी विशेषज्ञ की भूमिका निभाएगा।

ट्रिब्यूनल को दीवानी न्यायालय का पूरा अधिकार होगा और यह भू-राजस्व की तरह क्लेम वसूली का आदेश दे सकेगा

ट्रिब्यूनल को दीवानी न्यायालय का पूरा अधिकार होगा और यह भू-राजस्व की तरह क्लेम वसूली का आदेश दे सकेगा। सरकार की मानें तो इस अध्यादेश के कानून बनने से सार्वजनिक संपत्ति व निजी संपत्ति की बेहतर सुरक्षा हो सकेगी।

Related Post

CM Dhami did an aerial survey of Kedar Valley

धामी ने केदारघाटी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

Posted by - August 6, 2024 0
देहरादून/रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन सामान्य बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने…
AK Sharma

डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए फॉगिंग, एन्टी लार्वा का छिड़काव कराया जाए: एके शर्मा

Posted by - July 26, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने निर्देश दिये हैं कि सभी नगर निकायों…
CM Yogi

बुनियादी सुविधाओं से जोड़े जा रहे 200 से अधिक नगर पालिका और नगर पंचायत: सीएम योगी

Posted by - April 6, 2023 0
लखनऊ। सीएम योगी (CM Yogi)  ने परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि पिछले 6 वर्ष में 200…

कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट के खत्म हो जाने पर फेंके नहीं, अपनाएँ ये घरेलू टिप्स

Posted by - October 29, 2019 0
लाइफस्टाइल डेस्क।  ऐसा अक्सर सभी लोग करते हैं कि जब हमारे कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट खत्म हो जाते हैं। तो हम उन्हे…
rajnath singh

CM रहते गोद लिए डॉक्टर ‘बेटे’ की शादी में पहुंचे राजनाथ सिंह

Posted by - February 28, 2021 0
गाजीपुर। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) शनिवार को वाराणसी पहुंचे थे, जहां उन्होंने गाजीपुर पहुंचकर अपने मुख्यमंत्री रहने…