कोरोनावायरस

द‍िल्‍ली के बाद मुंबई में भी आधी रात से थिएटर्स पर लगेगा ताला

874 0

नई दिल्ली। कोरोनावायरस ने दुनियाभर के बिजनेस को तबाह कर दिया है। इसके घातक असर बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा है। कोरोनावायरस के चलते गुरुवार को जहां दिल्‍ली सरकार ने 31 मार्च तक सभी सिनेमाहॉल को बंद कर दिया है। तो वहीं अब मुंबई के भी सिनेमाहॉलों पर ताला लग गया है। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई के साथ ही नवी मुंबई, ठाणे, नागपुर, पिंपरी-चिंचवाड़ के सभी मॉल, थिएटर, जिम और स्विमिंग पूल को 30 मार्च तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।

महाराष्‍ट्र के इस आदेश के बाद अब सिनेमाहॉल पर ताला लगाने वाले राज्‍यों की संख्‍या पांच हो गई

महाराष्‍ट्र के इस आदेश के बाद अब सिनेमाहॉल पर ताला लगाने वाले राज्‍यों की संख्‍या पांच हो गई है। महाराष्‍ट्र के साथ ही कर्नाटक ने भी सिनेमाहॉलों पर ताला लगा दिया है। इससे पहले केरल, जम्‍मू और कश्‍मीर, और दिल्‍ली में सिनेमाहॉलों को बंद किया जा चुका है। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री के आदेश के साथ ही आज रात से ही सिनेमाहॉलों पर ताला लग जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई, नवी मुंबई, पुणे, पिम्परी चिंचवाड़ और नागपुर में कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया है। इस फैसले के बाद सबसे ज्‍यादा असर इरफान खान की रिलीज हुई फिल्‍म ‘अंग्रेजी मीडियम’ पर पड़ने वाला है, जो आज ही रिलीज हुई है।

यूपी बोर्ड की कॉप‍ियों का मूल्यांकन 16 मार्च से, जानें कब आएगा र‍िजल्‍ट?

कोरोनावायरस का इफेक्‍ट बॉलीवुड की कई बड़ी बजट फिल्‍मों पर पड़ा

कोरोनावायरस का इफेक्‍ट बॉलीवुड की कई बड़ी बजट फिल्‍मों पर पड़ा है। रोहित शेट्टी की अगली फिल्‍म ‘सूर्यवंशी’, जो 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी। अब इस दिन नहीं रिलीज होगी। इस फिल्‍म की रिलीज को अब अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। वहीं कई फिल्‍मों की रिलीज डेट भी अब आगे बढ़ा दी गई है।

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 81 मामलों की पुष्टि हुई है, इनमें 16 इतालवी शामिल

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 81 मामलों की पुष्टि हुई है, इनमें 16 इतालवी शामिल हैं। वहीं महाराष्‍ट्र की बात करें तो नागपुर में कोरोनावायरस की जांच में दो और पुणे में एक और मामले की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही शुक्रवार को महाराष्‍ट्र में इस विषाणु से संक्रमित व्‍यक्तियों की संख्‍या 17 हो गई है।

Related Post

भारत में कोरोना

देश में 24 घंटों के दौरान कोरोना के 11929 नये मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 320922 हुई

Posted by - June 14, 2020 0
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है और पिछले…
CM Bhajanlal Sharma

हॉलिस्टिक अप्रोच के साथ विकसित की जाएं सुविधाएं: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Posted by - March 17, 2025 0
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर बनाने…
CM Dhami launched Hello Haldwani 91.2 FM Community Radio Mobile App

सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप उत्तराखंड के शिक्षा और संस्कृति क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल: मुख्यमंत्री

Posted by - September 5, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम. सामुदायिक रेडियो…
CM Dhami laid the foundation stone for the second phase of road widening in Sahaspur

सहसपुर में सड़क चौड़ीकरण के दूसरे चरण की शुरुआत, 1203 लाख की विकास सौगात

Posted by - February 12, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद देहरादून के सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में मीठीबेरी…