मीरा मोदी

11 साल की उम्र में मीरा ने खड़ा किया खुद का इतना बड़ा बिजनेस, बनी मिसाल

1060 0

न्यूज़ डेस्क। सभी के दिमाग में आज तक यही बात होती हैं, कि 15 साल तक तो बच्चों के खेलने-कूदने और मस्ती करने के दिन होते हैं लेकिन अगर बात करें 11 साल की एक बच्ची की जो आज पूरी दुनिया में बिजनेस का दावा चला रही है, तो शायद आप विश्वास नहीं करेंगे। जी हां, 11 साल की मीरा मोदी न्‍यूयॉर्क में अपना बिजनेस चला रही है। 6 क्लास की स्टूडेंट मीरा ने एक वेबसाइट खोली है जिसके जरिए वो लोगों को पासवर्ड्स बेचती हैं। मीरा अपना बिजनेस चला कर पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी है।

ऐसे करती है मीरा अपना काम

साइबर क्राइम की बढ़ती समस्या के इस दौर में ज्यादातर लोगों के सामने हैकिंग की दिक्कतें आती हैं। ऐसे में मीरा बाकायदा डाइस का इस्तेमाल करके पासवर्ड्स बनाती हैं।

मच्‍छरों के काटने पर केले का छिलका बना बेहद लाभकारी, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल

डाइस वेयर एक ऐसी कला है जिसमें पासा फेंककर रैंडम नंबर निकाले जाते हैं फिर उसे अंग्रेजी एल्फाबेट की लिस्ट से मैच कराया जाता है। बाद में इन्हें नॉन सेंसिकल स्ट्रिंग से जोड़ा जाता है। इसके बाद मिलता है एक ऐसा पासवर्ड जो औरों से ज्यादा बेहतर और ज्यादा सुरक्षित होता है।

मीरा को मां से मिली प्रेरणा

मीरा का कहना है कि उनकी मां ने ही उन्हें इसकी प्रेरणा दी थी। बिजनेस की शुरुआत में वो पासवर्ड जेनेरेट कर लोगों को देती थी लेकिन इसमे आमदनी ज्यादा नहीं होती थी। इसके बाद मीरा ने इस ऑनलाइन बेचने का फैसला किया। अब वो ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए 2 डॉलर में एक पासवर्ड बेचती हैं। इतनी कम उम्र में अपने दिमाग का इस्तेमाल कर पैसे कमाने वाली मीरा दूसरों बच्चों के लिए भी एक मिसाल हैं।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने दीपावली पर लोगों से लीं शुभकामनाएं और दिया सम्मान

Posted by - October 23, 2022 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के निवास पर बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट…
CM Dhami inaugurated the MP Sports Festival.

मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

Posted by - December 22, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान…
राहुल वायनाड

वायनाड पहुंचे राहुल, थिरुनेली मंदिर पूजा कर लिया जीत का आशीर्वाद

Posted by - April 17, 2019 0
नई दिल्ली। वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दर्ज करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार यानी आज केरल में…