हरी मिर्च

हरी मिर्च को भिगोकर उसका पानी पीने से मिलेगा हैरतअंगेज लाभ

902 0

नई दिल्ली। हरी मिर्च सब्‍जी का सेवन हर भारतीय रसोई में होता है। बहुत से लोग इसे कच्चा खाना भी पसंद करते हैं। इसमें विटामिन बी 6, विटामिन ए, आयरन, कॉपर, पोटेशियम होता है। यह न केवल खाने के स्वाद को बदलती है बल्कि इसके अनेक स्वास्थ्य लाभ भी हैं। हरी मिर्च कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। हरी मिर्च हृदय रोग, पेट दर्द जैसी कई समस्‍याओं से छुटकारा दिला सकती है, तो चलिए बताते हैं इसके अनेक स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

सोना 45 हजार के पार और चांदी भी 700 रुपये चमकी

हरी मिर्च के स्वास्थ्य लाभ के फायदे

  • हरी मिर्च एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है। यह शरीर को मुक्त कणों से बचाती है। हरी मिर्च प्रोस्टेट की समस्या को भी दूर रख सकती है।
  • विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन से भरपूर, हरी मिर्च स्वस्थ आंखों, त्वचा और इम्यून सिस्टम के लिए बहुत अच्छी होती है।
  • हरी मिर्च ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करने में मददगार है। यदि आप डायबिटीज पेशेंट हैं, तो हरी मिर्च का सेवन आपके लिए बेहद लाभदायक हो सकता है।
  • हरी मिर्च में भरपूर मात्रा में पाया जाने वाला आहार फाइबर कब्ज को कम करने में मदद करता है।
  • हरी मिर्च में कुछ प्राकृतिक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो मानव शरीर को कई प्रकार के कैंसर जैसे फेफड़ों, मुंह, कोलोन और गले के कैंसर से बचाते हैं।
  • यदि आप रात को सोने से कुछ समय पहले 3-4 हरी मिर्च साफ पानी में धो लें। इन हरी मिर्च को बीच में से काट दें और इसे एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठकर उस पानी को पीने से पेट संबंधी समस्या दूर हो सकती है।

Related Post

UP को मिलेगी 9 नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात, पीएम मोदी करेंगे लोर्कापण

Posted by - July 3, 2021 0
स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के मकसद से उत्तर प्रदेश में नवनिर्मित 9 मेडिकल कालेजों का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र…
corona cases in india

यूपी में कोरोना के 103 नये मामले, तीन और की मौत लखनऊ में 17 मिले संक्रमित,

Posted by - February 14, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब सोमवार के साथ ही मंगलवार को भी फ्रंट लाइन वर्कर्स का वैक्सीनशन होगा। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने रविवार को बताया कि अब तक 8.9 लाख स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन कर्मियों को कोविड वैक्सीनेशन लगाने का काम किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के बाद फ्रंट लाइन कर्मियों को टीके लगाये जा रहे हैं। इसी क्रम में 15 और 16 फरवरी को वैक्सीन के लिए चिन्हित लोगों को दो दिन पहले ही सूचित करने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये गये हैं, जिससे कि संबंधित कर्मी समय से पहुंचकर वैक्सीन की डोज लगवा सके। इसी बीच प्रदेश में रविवार को कोरोना के 103 नये मामले सामने आये हैं, जबकि तीन और की मौत हो गयी है। इसी तरह राजधानी लखनऊ में भी 17 और पीड़ित मिले हैं और एक मरीज की मौत हो गयी है। मौजूदा समय में प्रदेश में संक्रमण अब स्थिति लगभग पूरी तरह से नियंत्रण में है। जहां एक तरफ रोज होने वाली मौतों की संख्या में भरी कमी हुई है, वहीँ दूसरी तरफ एक्टिव केसेस का नंबर भी कम हो रहा है। वैसे प्रदेश में अब तक कुल 6,02,190 संक्रमित मिल चुके हैं। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी अब बढ़ कर 8,702 हो गया है। रविवार को मरने वालों में लखनऊ के अलावा मेरठ और लखीमपुर खीरी के 1-1 मरीज शामिल हैं। अपर मुख्य सचिव ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को बात करते हुए बताया कि प्रदेश में कोविड से रिकवरी का प्रतिशत अब 98 फीसदी से ज्यादा हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 156 और अब तक 5,90,448 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,179 क्षेत्रों में 5,11,270 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,57,411 घरों के 15,27,66,050 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में शनिवार को एक दिन में कुल 1,21,440 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,95,61,480 सैम्पल की जांच की गयी है। सहगल ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस का नया प्रयोग कर हर परिवार तक पहुंच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड संक्रमण की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 2.95 करोड़ से ज्यादा कोविड के टेस्ट और 15.27 करोड़ से ज्यादा व्यक्तियों से संपर्क कर कोविड संक्रमण की जानकारी ली गयी है। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण कम हुआ है। मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश सरकार के कोविड संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण की कार्ययोजना कारगर सिद्ध हो रही है। प्रदेश में सर्विलांस, कांट्रैक्ट कांटेक्ट व एग्रेसिव टेस्टिंग से कोविड नियंत्रण में सफलता मिली है।

इन बिमारियों की वजह से कुल एक लाख 36 हजार करोड़ की दवाएं हर साल बिक रहीं

Posted by - October 27, 2019 0
हेल्थ डेस्क। प्रतिदिन बिमारियों को लेकर एक बड़ा मुद्दा हमारे सामने आ रहा है। कैंसर, डायबिटीज, पेट की समस्या जैसी…