अनिल कपूर

श्रीदेवी और अमरीश पुरी को यादकर भावुक हुए अनिल कपूर, बोले- इनको करते हैं मिस

1184 0

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर दिवंगत कलाकारों श्रीदेवी और अमरीश पुरी के साथ काम करने को मिस करते हैं। अनिल ने कहा है कि वह अमरीश पुरी, श्रीदेवी, आनंद बख्शी और लक्ष्मीकांत बेर्डे जैसे लोगों के साथ किये गये काम को याद करते हैं। इन लोगों के साथ काम करने को मिस करते हैं।

अनिल कपूर ने कहा कि मैं ऐसे लोगों के साथ काम करने को मिस करता हूं जो अब इस दुनिया में नहीं हैं

अनिल कपूर ने कहा कि मैं अपने करियर के शुरुआती दौर को रुककर वापस देखता हूं तो मैं उन दिनों को फिर से जीने की कोशिश नहीं करता, लेकिन मैं ऐसे लोगों के साथ काम करने को मिस करता हूं जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।

फिल्म ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग शुरू, अगले साल रिलीज होगी फिल्म

अनिल कपूर ने कहा कि मुझे अमरीश पुरी, बापू साब , श्रीदेवी, आनंद बख्शी और लक्ष्मीकांत बेर्डे की याद आती है। मुझे याद आता है कि किस तरह से हम एक साथ काम करते थे। ऐसे बहुत से निर्देशक हैं जिनके साथ मुझे फिर से काम करने का मौका नहीं मिला, लेकिन हर कोई जीवन में आगे बढ़ता जाता है।

सबसे बड़ी चुनौती यह है कि आप खुद को किसी भी कैरेक्टर में कैसे ढालते हैं?

अनिल कपूर से जब पूछा गया कि उनकी आज तक की सबसे बड़ी चुनौती क्या रही है? उन्होंने कहा कि चुनौती यह है कि आप खुद को किसी भी कैरेक्टर में कैसे ढालते हैं? जिसे आप अपने निर्देशक और को-एक्टर्स के साथ करते हैं। मैं हमेशा एक निर्देशक का अभिनेता रहा हूं। इसलिए मैं हमेशा उन्हें खुश करना चाहता रहा हूं। मुझे इस बात का डर हमेशा रहेगा कि मैं लेखकों और निर्देशकों की डिमांड के अनुसार कर पा रहा हूं या नहीं। इसके चलते मैं ज्यादा मेहनत करता हूं।

Related Post

शाहरुख खान ने कर्नल राज कपूर को दी श्रद्धांजलि

कर्नल राज कपूर को शाहरुख खान ने श्रद्धांजली देते हुए बोली ये बात

Posted by - April 12, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। मशहूर टीवी सीरीज ‘फौजी’ के डायरेक्‍टर कर्नल राज कुमार कपूर का गुरुवार यानी कल 87 साल की उम्र…
अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने अरविंद केजरीवाल को दी बधाई, बोले- काम बोलता है

Posted by - February 8, 2020 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल…
Terrorists

जम्मू-कश्मीरः सेना व आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

Posted by - November 10, 2019 0
नई दिल्ली। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद सेना ने…