मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का गठन आज,बसपा के विधायक के शामिल होने की भी आशंका

1087 0

 

भोपाल। जहाँ एक तरफ राजस्थान में सोमवार को मंत्रिमंडल का गठन हुआ वहीँ आज मध्यप्रदेश में दोपहर 3 बजे कमलनाथ सरकार का गठन होगा। इनमें 13 कैबिनेट और 12 राज्यमंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। इन 13 कैबिनेट में से पांच को स्वतंत्र प्रभार दिया जाएगा। टीम कमलनाथ में एक निर्दलीय के अलावा तीन महिलाएं, एक मुस्लिम को भी मंत्री बनाया जाएगा। 15 विधायक ऐसे हैं, जो पहली बार मंत्री बनेंगे, जबकि कांग्रेस से पहली बार विधायक बने 55 नए चेहरों में से किसी को भी मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई।

बता दें इससे पहले मंत्रिमंडल को लेकर चार दिन तक दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ बैठक की। ऐसा बताया गया कि अल्पमत की कांग्रेस को समर्थन देकर बहुमत दिलाने वाली बसपा और सपा भी मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए दिनभर दबाव बनाती रहीं। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक बसपा का एक विधायक मंत्रिमंडल में शामिल हो सकता है।

साथ ही बताया जा रहा है कि 9 मंत्री 15 साल बाद फिर मंत्रिमंडल में शामिल होंगे जिनमे केपी सिंह, गोविंद सिंह, ब्रजेंद्र सिंह, बाला बच्चन, दीपक सक्सेना, सज्जन सिंह वर्मा, हुकुम सिंह कराड़ा, बिसाहूलाल सिंह और आरिफ अकील सामने आये हैं। इनके अलावा, जीतू पटवारी, तुलसी सिलावट, इमरती देवी और गोविंद सिंह राजपूत पहली बार कैबिनेट मंत्री बनेंगे।

इतना ही नहीं 12 राज्यमंत्री भी मध्य प्रदेश से मंत्री पद की शपथ लेंगे जिनमे एंदल सिंह कंसाना, प्रदीप जायसवाल, लखन घनघोरिया, तरुण भानौत, कमलेश्वर पटेल, सचिन यादव, उमंग सिंघार, सुरेंद्र सिंह बघेल, लाखन सिंह यादव और जयवर्द्धन सिंह शामिल हैं। इनके अलावा पीसी शर्मा, प्रद्युमन सिंह तोमर, हर्ष यादव और योगेंद्र सिंह (बाबा), सुरेंद्र सिंह ठाकुर, हिना कांवरे के भी शमी होने की आशंका जताई जा रही है ।

Related Post

CM Yogi

शंकराचार्य की परंपरा मर्यादा से चलती है, मनमर्जी से नहीं: मुख्यमंत्री

Posted by - February 13, 2026 0
लखनऊ। विधानसभा में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शंकराचार्य विवाद पर पूरी मजबूती से सरकार का…
prisoners

उम्रकैद की सजा काट रहे बूढ़े और गंभीर बीमारी से पीड़ित बंदियों को मिलेगी समय से पहले रिहाई

Posted by - March 3, 2023 0
लखनऊ। यूपी की जेलों में उम्रकैद की सजा काट रहे 70 साल से ज्यादा के बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से…

बीजेपी का घोषणा पत्र : 5 हजार रुपए बेरोज़गारी भत्ता और फसलों की लागत का डेढ़ गुना भाव का वादा

Posted by - November 27, 2018 0
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है।वहीँ भाजपा ने मंगलवार को अपना घोषणा पत्र…
Ayodhya

प्रधानमंत्री मोदी के हाथों होगा श्रीराम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण

Posted by - November 11, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में अयोध्या (Ayodhya एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है। पांच…
बांग्लादेश विदेश मंत्री की यात्रा

भारत ने नागरिकता संशोधन पर अमेरिकी आयोग की टिप्पणी को बताया पूर्वाग्रह से ग्रसित

Posted by - December 10, 2019 0
  नई दिल्ली । भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को ‘अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग’ के नागरिकता संशोधन विधेयक और…