मेरठ में स्वाइन फ्लू से 12 की मौत

मेरठ में स्वाइन फ्लू से 12 की मौत, पीएसी के 17 जवानों रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप

808 0

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले में अब तक 71 मरीज़ों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने छठीं बटालियन पीएसी में 441 जवानों की स्क्रीनिंग की है। पीएसी के 17 जवानों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद सभी को टैमीफ्लू की दवा दी जा रही है। उधर 10 दिनों तक पीएसी बटालियन के मूवमेंट को रोक दिया गया है। मेरठ मेडिकल कॉलेज में बेड की 20 से बढ़ाकर 40 कर दी गई है।

पीएसी के 27 जवानों के सैम्पल जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से 17 जवानों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि

सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि पीएसी के 27 जवानों के सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से 17 जवानों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनका इलाज मेरठ मेडिकल कॉलेज के आईसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है। स्वाइन फ्लू के मरीज़ों की बढ़ती संख्या के मद्देनज़र मेऱठ मेडिकल कॉलेज में आईसोलेशन वार्ड में बेड की संख्या भी बढ़ा दी गई है। यहां अभ 20 की बजाए 40 बेड सिर्फ स्वाइन फ्लू के पेशेंट के लिए ऱखे गए हैं।

बेडरूम सीन्स को लेकर अभिनेत्री ने दिया ये बयान, बोलीं- ‘बोर हो चुकी हूं’

मेरठ के अस्पतालों में मौत का आंकड़ा पहुंचा 12

उधर वेस्ट यूपी के कई अन्य ज़िलों से मेरठ के विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराने आए 3 मरीज़ों की भी स्वाइन फ्लू से मौत हुई है। मुजफ्फरनगर, हापुड़ और शामली के 3 मरीज़ों की मौत से हड़कम्प मचा हुआ है। अकेले मेऱठ के 9 मरीज़ों को स्वाइन फ्लू ने लील लिया है और मेरठ के विभिन्न अस्पतालों में कुल मरने वालों का आंकड़ा 12 तक पहुंच गया है।

शासन ने तीन सदस्यीय टीम पहुंच रही मेरठ

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शासन की तीन सदस्यीय टीम भी मेरठ पहुंचकर जायज़ा लेगी। आखिर मेरठ में स्वाइन फ्लू के मरीज़ों की संख्या इतनी क्यों बढ़ रही है? इस पर विशेषज्ञ और माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट माथापच्ची कर रहे हैं। आंकड़ों के अऩुसार यूपी में कुल मरीज़ों की संख्या 25 भी नहीं पहुंची है और अकेले मेरठ में ये आंकड़ा 71 पहुंच गया है, जबकि स्वाइन फ्लू से 12 जान गंवा बैठे हैं।

Related Post

महाराष्ट्र चुनाव: अक्षय ने नहीं दिया वोट, ट्विटर पर हुए ट्रोल

Posted by - October 22, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को वोटिंग हुई। मुंबईकर ने वोटिंग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है लेकिन…
Pushkar Singh Dhami

विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं, वह केवल सरकार को बदनाम करने में लगे हुए हैं: सीएम धामी

Posted by - January 30, 2023 0
ऋषिकेश। प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड में होने वाले नगर निगम, नगर पालिकाओं के साथ 2024…
वर्जिन भानुप्रिया

उर्वशी रौतेला की फिल्म ‘ वर्जिन भानुप्रिया ‘ 12 जून को होगी रिलीज

Posted by - March 13, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर निर्माता श्रेयांश महेंद्र धारीवाल की फिल्म ‘ वर्जिन भानुप्रिया ‘ बड़े पर्दे पर दस्तक देने को…
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

महिलाओं का आर्थिक,राजनीतिक,सामाजिक रुप से करें सशक्त: रविन्द्र मांदड़

Posted by - March 7, 2021 0
रामपुर(मुजाहिद खान)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने सभी रामपुर वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि…
CM Dhami

मुख्यमंत्री बोले-पूरे देश के अंदर यूसीसी और पेपर लीक कानून लागू करना आवश्यक

Posted by - April 15, 2024 0
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि विकसित भारत…