सोना-चांदी

सोना-चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानें कितने रुपये गिरा भाव?

1315 0

नई दिल्ली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में जेवराती ग्राहकी उतरने से सोना गुरुवार को 90 रुपये टूटकर 43,820 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 40 रुपये की गिरावट के साथ 48,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी।

सोना हाजिर आज 5.75 डॉलर चढ़कर 1,649.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 5.75 डॉलर चढ़कर 1,649.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.70 डॉलर की बढ़त के साथ 1,649.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

दिल्ली हिंसा : हाईकोर्ट ने केंद्र चार हफ्ते में मांगा जवाब, अगली सुनवाई 13 अप्रैल को

कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के बढ़ते मामलों से पूँजी बाजार में निवेशकों का विश्वास हुआ कम 

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के बढ़ते मामलों से पूँजी बाजार में निवेशकों का विश्वास कम हुआ है और उन्होंने सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया। इससे सोने में तेजी रही। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.15 डॉलर की मजबूती के साथ 18.04 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी।

Related Post

CM Dhami released the song album 'Devbhoomi Ma Auli Bahar'

मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘देवभूमि मा औली बहार’ गीत एलबम का विमोचन

Posted by - March 17, 2025 0
देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज मुख्यमंत्री आवास में “देवभूमि मा औली बहार” गीत एल्बम का विमोचन किया।…
CM Dhami

राज्य की रजत जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Posted by - November 8, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को राज्य की रजत जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री…