दिल्ली हिंसा

दिल्ली हिंसा मामले में ताहिर पर केजरीवाल की चुप्पी स्तब्ध करने वाली : गौतम गंभीर

956 0

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के आम आदमी पार्टी (आप) के एक नेता पर दंगाइयों को पनाह देने। इसके अलावा पेट्रोल बम फेंकने और इंटेलीजेंस ब्यूरो के जवान अंकित शर्मा की हत्या के आरोपों पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चुप्पी को स्तब्ध करने वाला बताया है।

सीएए को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई जिसमें अब तक 34 लोग मारे जा चुके

नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई जिसमें अब तक 34 लोग मारे जा चुके हैं । जबकि घायलों की संख्या 200 से भी ज्यादा बताई जा रही है। इसी बीच हिंसा पर राजनीति भी शुरू हो गयी है। आज एक बार फिर हिंसा पर क्रिकेटर से सांसद बने गौतम गंभीर ने अपनी बात रखी है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें आप पार्षद के करावल नगर के चांद बाग स्थित मकान से दंगाइयों ने पत्थरबाजी और पेट्रोल बम फेंके हैं। मृतक अंकित के परिवार ने आप के पार्षद ताहिर हुसैन और उसके समर्थकों पर हत्या कर लाश नाले में फेंक देने का आरोप लगाया है ।

गंभीर ने गुरुवार को ट्वीट किया और ताहिर हुसैन के मामले पर केजरीवाल के चुप्पी साधने को स्तब्ध करने वाला बताया

गंभीर ने गुरुवार को ट्वीट किया और ताहिर हुसैन के मामले पर केजरीवाल के चुप्पी साधने को स्तब्ध करने वाला बताया है । उन्होंने लिखा कि आईबी जवान अंकित शर्मा को मार कर लाश नाले में फेंक देना, घर में दंगाइयों को पनाह देना और पेट्रोल बम फेंकना ऐसे आरोप एक प्रतिनिधि पर लग रहे हैं। अगर ये साबित होता है, तो ताहिर हुसैन को न जनता माफ करेगी, न कानून और न भगवान ।

Related Post

President Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त जारी की

Posted by - October 25, 2024 0
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Murmu) ने छत्तीसगढ़ के पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन…
PM Modi

शिंजो आबे के निधन के बाद पीएम मोदी ने शेयर की मुलाकात की तस्वीर, राष्ट्रीय शोक

Posted by - July 8, 2022 0
नई दिल्ली: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) आखिरकार जिंदगी से जंग हार गए। पश्चिमी जापान के नारा…

इन महिलाओं ने अपने क्षेत्र में कमाया नाम, स्त्री पुरूष के भेद को मिटाने में की कड़ी मेहनत

Posted by - July 6, 2019 0
लखनऊ डेस्क। इतिहास उन महिलाओं से भरा है जिन्होंने अपने अधिकार के लिए स्त्री पुरूष के भेद को मिटाने में…