आज़म खान

आज़म खान और अब्दुल्ला का रामपुर जेल बैरक नंबर-1 होगा नया पता

1015 0

रामपुर। रामपुर कोर्ट ने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में बुधवार को समाजवादी पार्टी के सांसद आज़म खान, उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म और पत्नी एसपी विधायक तजीन फातिमा को जेल भेज दिया है। रामपुर कोर्ट से तीनों को सीधे जिला जेल ले जाया गया। इस दौरान कचहरी से लेकर जेल तक आज़म खान के समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। जानकारी के मुताबिक आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म को रामपुर जेल के बैरक नंबर-1 में रखा जाएगा। तो वहीं आज़म खान की विधायक पत्नी तजीन फातिमा को महिला बैरक में रखा जाएगा।

आज़म खान के जेल जाने पर रामपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी

बता दें कि आज़म खान के जेल जाने पर रामपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी है। बीजेपी के जिला कार्यालय पर आज़म खान के परिवार सहित जेल भेजे जाने पर खुशियां मनाई गईं।

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- विपक्ष को राम के नाम पर लगता है करंट 

रामपुर एसपी ने लगाई कोर्ट से गुहार

उधर रामपुर एसपी ने कोर्ट से गुहार लगाई है कि आज़म खान और उनके परिवार को रामपुर जेल की जगह किसी और जेल में रखा जाए। रामपुर जेल में आज़म खान को रखने पर लॉ एंड आर्डर की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

आजम के वकील ने कहा है कि वो इस मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे

इस बीच सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के मुताबिक आज़म खान, उनकी विधायक पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्लाह आजम को एक से दो दिन में बरेली जेल शिफ्ट किया जा सकता है। बता दें कि आज़म खान बुधवार को अपने पत्नी और बेटे के साथ जमानत के लिए कोर्ट में हाजिर हुए थे। कोर्ट ने आज़म खान, पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्लाह को दो मार्च तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा (हिरासत) में जेल भेजने का आदेश दिया। उधर आजम के वकील ने कहा है कि वो इस मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

Related Post

CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री का केन्द्र सरकार से जयपुर में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र खोलने का अनुरोध

Posted by - January 3, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने वर्ष 2026 में खेलो इण्डिया राष्ट्रीय युवा खेलों की मेजबानी राजस्थान को देने…
अखिलेश यादव

लोकसभा चुनाव 2019: अखिलेश ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- जुमलेबाज है मोदी सरकार

Posted by - April 26, 2019 0
झांसी। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम  अखिलेश यादव ने शुक्रवार यानी आज झांसी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए…

2022 चुनाव के लिए सपा की थीम सॉन्ग:’नई हवा है, नई सपा है’, ‘नए वक्त की नई पुकार है’..

Posted by - February 20, 2021 0
लखनऊ। 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रही समाजवादी पार्टी ने…
मोहल्ला क्लीनिक का डॉक्टर कोरोना संक्रमित

दिल्ली : मोहल्ला क्लीनिक का एक और डॉक्टर कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

Posted by - March 31, 2020 0
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के एक और मोहल्ला क्लीनिक में मंगलवार को एक डाक्टर के कोरोना वायरस से संक्रमित…