सोने-चांदी के रेट

एक बार फिर सोने की कीमत ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड, 0.64 फीसदी बढ़ा चांदी का भाव

1111 0

बिजनेस डेस्क। आज सोमवार यानि कारोबारी के पहले ही दिन सोने का वायदा भाव अपने नए उच्चतम स्तर पर पहुंचकर भारतीय वायदा बाजार में एक बार फिर अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर अप्रैल 2020 का सोने का वायदा भाव आज सोमवार सुबह 0.9 फीसदी उछाल के साथ 43,036 रुपये प्रति 10 ग्राम के ताजा उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

जबकि पिछले सप्ताह सोने का दाम 1,800 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा है। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट से सोने की कीमत में इजाफा देखा जा रहा है। सोने की कीमत में 12.5 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी और तीन फीसदी माल एवं सेवा कर शामिल होता है।

चांदी की नई कीमत

जहां सोने की कीमत में भारी उछाल देखने को मिल रही वहीं एमसीएक्स एक्सचेंज पर चांदी का वायदा भाव 0.64 फीसदी बढ़ा है और यह 48.615 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।

रुपया का ये रहा हाल

वहीं डॉलर के मुकाबले आज रुपया 24 पैसे की गिरावट के बाद 71.89 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.65 के स्तर पर बंद हुआ था।

मेलानिया ने पहना जंपसूट, तो इंवाका का ये जलवा, डोनाल्ड का भी दिखा अलग अंदाज

वैश्विक बाजार का दाम

वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमत में बढ़त दर्ज की गई। वैश्विक बाजार में सोना दो फीसदी बढ़ा है, जो पिछले सात सालों में सबसे अधिक है। वहीं चांदी 0.9 फीसदी बढ़कर 81.62 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार सुबह भारी गिरावट देखने को मिली है। कच्चे तेल डब्ल्यूटीआई का वायदा भाव सोमवार सुबह 2.49 फीसदी की गिरावट के साथ 52.05 डॉलर प्रति बैरल पर और ब्रेंट ऑयल का वायदा भाव 2.59 फीसद या 1.50 डॉलर की गिरावट के साथ 56.43 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।

Related Post

R. Rajesh Kumar

त्वरित व प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावितों तक पहुंचाई जा रही हैं- डॉ. आर. राजेश कुमार

Posted by - August 7, 2025 0
उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने तेजी से मोर्चा संभालते हुए चिकित्सा…
सुहाना खान

पार्टी में जमकर डांस करती नजर आईं सुहाना, दोस्तों के साथ का वीडियो वायरल

Posted by - February 4, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भले ही अभी बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन उनकी सोशल मीडिया…
CM Dhami

आपदा की इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में हर कदम जनता के साथ है राज्य सरकार: धामी

Posted by - September 19, 2025 0
हल्द्वानी। सर्किट हाउस काठगोदाम, हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को आपदा से हुई क्षति, विद्युत,…
उपमुख्यमंत्री केशव

उपमुख्यमंत्री का तंज, चुनाव बाद सपा मतलब समाप्त, बसपा- बिल्कुल समाप्त पार्टी

Posted by - April 24, 2019 0
शाहजहांपुर।  उप सीएम केशव ने सपा- बसपा गठबंधन व कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा बीजेपी सरकार की वजह…