निर्भया केस

निर्भया की मां बोलीं- दोषी विनय की दिमागी हालत दुरुस्त, पर उसका वकील है अस्वस्थ

910 0

नई दिल्ली। निर्भया केस में फांसी की सजा से बचने के लिए तमाम तिकड़म लगाने वाले आरोपी विनय शर्मा को लेकर निर्भया का मां ने सख्त बयान दिया है। निर्भया ने विनय के इस नए पैंतरे के लिए उसके वकील एपी सिंह को जिम्मेदार ठहराते हुए हमला बोला है।

विनय को नहीं, बल्कि उसकी पैरवी करने वाले वकील एपी सिंह को आराम की जरूरत

विनय की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के दावे पर निर्भया की मां ने कहा कि विनय को नहीं, बल्कि उसकी पैरवी करने वाले वकील एपी सिंह को आराम की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि वकील कोर्ट को गुमराह कर रहे हैं। विनय की मानसिक स्थिति पूरी तरह दुरुस्त है।वहीं शनिवार को अदालत ने भी विनय की मानसिक स्थिति को सामान्य बताते हुए उसे उच्च स्तरीय चिकित्सा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

विनय ने याचिका दायर कर खुद को सिजोफ्रेनिया से पीड़ित बताते हुए बेहतर इलाज कराने की मांग अदालत से की थी

निर्भया के माता-पिता व जेल प्रशासन की ओर से दायर याचिका की सुनवाई के दौरान सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट में वकील एपी सिंह ने कहा था कि विनय भूख हड़ताल पर है और उसकी मानसिक दशा सही नहीं है। एपी सिंह ने कोर्ट से आग्रह किया था कि जेल प्रशासन को निर्देश देकर विनय के स्वास्थ्य की पूरी रिपोर्ट मंगाई जाए। इसके बाद विनय ने याचिका दायर कर खुद को सिजोफ्रेनिया से पीड़ित बताते हुए बेहतर इलाज कराने की मांग अदालत से की थी।

श्री श्याम निशानोत्सव : श्याम भक्तों को लगा चस्का श्याम से यारी करने का 

अदालत को बताया कि विनय की मानसिक अस्थिरता की कोई पुरानी मेडिकल हिस्ट्री नहीं

इस याचिका पर अदालत ने तिहाड़ जेल प्रशासन से जवाब मांगा था। इस पर तिहाड़ के वकील इरफान ने शनिवार को अदालत को बताया कि विनय की मानसिक अस्थिरता की कोई पुरानी मेडिकल हिस्ट्री नहीं है, जैसा विनय के वकील एपी सिंह ने बताया है। उन्होंने अदालत में विनय की मेडिकल रिपोर्ट सौंपते हुए बताया कि दोषी विनय ने खुद जेल की दीवारों पर अपना सिर पटका था, जिसके तुरंत बाद उसका इलाज तिहाड़ के डॉक्टरों ने किया था। तिहाड़ ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी अदालत को सौंपी है।

Related Post

भारतीय फिल्म राजा हरिश्रचंद्र

पहली भारतीय फिल्म राजा हरिश्रचंद्र 3 मई 1913 को हुई थी रिलीज

Posted by - May 2, 2020 0
मुंबई। भारतीय सिनेमा जगत की पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र का निर्माण दादा साहब फाल्के मूल नाम धुंडिराज गोविन्द फाल्के…
CM Dhami

जन्माष्टमी महोत्सव के समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, नन्हे बाल गोपाल से लिया आशीर्वाद

Posted by - August 26, 2024 0
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) जन्माष्टमी (Janmashtami) के अवसर पर सोमवार को पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट पहुंचे। इस दौरान…