उद्धव ने पलटा फडणवीस का फैसला

उद्धव ने पलटा फडणवीस का फैसला, राज्यपाल का हस्ताक्षर से इनकार

1082 0

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सरकार ने पिछली भाजपा के सरपंच वाला फैसला पलट दिया है। पूर्ववर्ती सरकार ने फैसला किया था कि गांवों के सरपंचों को अब सीधे लोगों के बीच से ही चुना जाएगा।

महाराष्ट्र सरकार के इस अध्यादेश पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी सरकार ने पूर्व सरकार के फैसले को पलट दिया था। इसके साथ अध्यादेश लाई थी कि सरपंच ग्राम पंचायत के सदस्यों द्वारा चुना जाएगा। महाराष्ट्र सरकार के इस अध्यादेश पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया है।

फिल्म निर्देशक का ट्वीट- ‘सनी लियोनी को बुलाओ, ट्रंप को देखने एक करोड़ लोग आएंगे’ 

राज्यपाल ने अध्यादेश को विधासभा में पेश करने को कहा

राज्य मंत्रिमंडल ने 29 जनवरी को फडणवीस सरकार के सीधे सरपंच चुने जाने के फैसले को पलट दिया है। अध्यादेश को राज्यपाल के सामने हस्ताक्षर के लिए पेश किया था, लेकिन राज्यपाल ने हस्ताक्षर से मना करते हुए अध्यादेश को सोमवार से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र में पेश करने को कहा है।

प्रदेश कैबिनेट के फैसले के अनुसार सरपंच को निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा ग्राम पंचायत में चुना जाएगा। इसके अलावा ठाकरे सरकार ने नगरपालिका परिषदों जैसे स्थानीय स्व-सरकारी निकायों में सीधे चुनाव को लेकर किया गया भाजपा सरकार का एक और निर्णय भी पलट दिया है।

राज्यपाल के साथ मतभेद से इनकार

हालांकि, उद्धव ठाकरे ने भाजपा द्वारा नियुक्त राज्यपाल से किसी भी तरह के मतभेद से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल और सरकार के बीच कोई विवाद नहीं है। कुछ चीजें हैं जो आगे बढ़ सकती हैं और कुछ चीजें विधानसभा सत्र से आगे नहीं बढ़ सकती हैं।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने एम्स सेटेलाइट सेंटर किच्छा का किया निरीक्षण

Posted by - October 13, 2024 0
उधमसिंह नगर (रुद्रपुर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को किच्छा के खुरपिया फार्म में निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट…

हरियाणा पुलिस द्वारा बेरहमी से किए गए लाठीचार्ज के बाद किसानों की महापंचायत, सड़कें की ब्लॉक

Posted by - August 30, 2021 0
हरियाणा के घरौंदा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के एक दिन बाद किसानों ने…
CM Yogi

सिख गुरुओं का भारत की सनातन परंपरा में योगदान अविस्मरणीय है- मुख्यमंत्री

Posted by - October 28, 2025 0
लखनऊ। सिख समुदाय की आस्था का प्रतीक ‘चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा’ के पवित्र जोड़ा साहिब का लखनऊ में भव्य…
Ashok Dinda

बंगाल चुनाव : भाजपा उम्मीदवार अशोक डिंडा को मिली Y प्लस सुरक्षा

Posted by - March 31, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले की मोयना विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा…