सनी लियोनी को बुलाओ

फिल्म निर्देशक का ट्वीट- ‘सनी लियोनी को बुलाओ, ट्रंप को देखने एक करोड़ लोग आएंगे’

891 0

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिन के लिए भारत आ रहे हैं। न सिर्फ ट्रंप की सुरक्षा बल्कि उनके भारत दौरे के प्लान को लेकर भी कई अलग अलग खबरें सामने आ रही हैं। वहीं इस बीच ऐसी भी खबरें सामने आईं की ट्रंप के स्वागत के लिए अहमदाबाद में एक करोड़ लोग जुटेंगे।

राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट में सनी लियोनी का भी जिक्र किया

इस बीच राम गोपाल वर्मा ने ट्रंप से जुड़ा एक ट्वीट किया है। राम गोपाल का ट्वीट वायरल होना शुरू हो गया है। 24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे को अधिक खास बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। इस बीच फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा का ट्वीट सुर्खियों में आ गया है। राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट में सनी लियोनी का भी जिक्र किया है।

भारत में उनका 1 करोड़ लोग तभी स्वागत करेंगे जब सनी लियोनी को ट्रंप के बगल में खड़ा किया जाए

अहमदाबाद में ट्रंप के लिए एक करोड़ लोग जुटने को लेकर ही राम गोपाल ने ट्वीट किया है। राम गोपाल ने ट्वीट में लिखा कि डोनाल्ड ट्रंप का दावा कि भारत में उनका 1 करोड़ लोग स्वागत करेंगे, तभी सच साबित हो सकता है जब अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख, रजनीकांत, कटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और सनी लियोनी को ट्रंप के बगल में खड़ा किया जाए।

बॉलीवुड सितारों के नाम के साथ ही सनी लियोनी का नाम कैपिटल अक्षरों में लिखा

राम गोपाल के ट्वीट में एक और बात खास देखने को मिल रही है कि जहां बाकी बॉलीवुड सितारों के नाम के साथ ही सनी लियोनी का नाम कैपिटल अक्षरों में लिखा गया है। बात राम गोपाल वर्मा के फिल्मी करियर की करें तो उन्होंनो ‘रंगीला’, ‘सत्या’, ‘कंपनी’, ‘भूत’ और ‘सरकार’ जैसी फिल्मों को निर्देशित किया है।

Related Post

बिग बॉस 13

बिग बॉस 13: सिद्धार्थ शुक्ला की जीत के पीछे गर्लफ्रेंड का हाथ, यूजर्स ने किया ट्रोल

Posted by - February 17, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। ‘बिग बॉस 13’ के खत्म होने के बाद इसका फिनाले 15 फरवरी को हो गया हैं। लेकिन शो…
Karthik Aryan

कार्तिक आर्यन ने पीएम केयर्स फंड में 1 करोड़ रुपये दिए, मैं जो भी हूं, भारत की वजह से

Posted by - March 30, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ लड़ाई में पीएम केयर्स फंड में एक करोड़ रुपए…
Aamir and Turkey's First Lady Emin Erdogan

सोशल मीडिया पर हो रही वायरल, आमिर और तुर्की की फर्स्ट लेडी एमीन एर्दोगान की तस्वीरें

Posted by - August 17, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के एक्टर आमिर खान इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में आ गए हैं। बीते काफी समय से बंद पड़ी…