यूपी बोर्ड परीक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से, परीक्षार्थी डर को करें बॉय-बॉय

1062 0

लखनऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी के मन में तरह -तरह के विचार आ रहे हैं। अंक अंक लाने की चिंता में परीक्षार्थी और उनके माता पिता तनाव का शिकार भी हो रहे हैं। ऐसे में हम आप से परीक्षा की फोबिया का शिकार न होने की अपील करते हैं।

बिहार की बेटी ने केरल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया , बनी टॉपर 

किसी टॉपिक को पढ़ें तो उसके मुख्य बिंदुओं को समझने की कोशिश करें

परीक्षा को लेकर सबसे अधिक दबाव में 10वीं के बच्चे हैं, क्योंकि यह उनकी पहली बोर्ड परीक्षा है। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चे खुद सोचें कि किस टॉपिक पर क्या, कितना और कितने तरीके से सवाल पूछे जा सकते हैं? जो पढ़ा है उसे रिवाइज करें और फिर आगे की पढ़ाई करें। किसी टॉपिक को पढ़ें तो उसके मुख्य बिंदुओं को समझने की कोशिश करें। इसके साथ ही किसी विषय को अपने शब्दों में लिखने की कोशिश करें। क्योंकि किताबी भाषा बहुत लंबे समय तक याद नहीं रहती। खुद से लिखने से आत्मविश्वास बढ़ता है और परीक्षा के दौरान कभी भी तनाव महसूस नहीं होता।

मेहनत और लगन का कोई विकल्प नहीं : योगी आदित्य नाथ

यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होने से पहले योगी आदित्य नाथ ने बच्चों से कहा है कि वह बिना किसी तनाव के मन लगा कर परीक्षा दें। सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ने शनिवार सुबह ट्वीट कर परीक्षा देने जा रहे बच्चों की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा- प्यारे विद्यार्थियों, युवा साथियों आज से आप सभी की सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रहीं हैं। बिना किसी तनाव के या दबाव को महसूस किए, एकाग्र होकर एवं मन लगाकर परीक्षा दीजिए। मेहनत और लगन का कोई विकल्प नहीं है। इसका परिणाम सदैव सुखद होता है। आखिरी में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

Related Post

Om Birla and Chief Minister Dhami participated in the Indian AI Summit

प्राचीन भारतीय संस्कृति में ज्ञान विज्ञान और अध्यात्म का एक अद्वितीय संगम देखने को मिलता: धामी

Posted by - September 16, 2025 0
देहारादून। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने देवसंस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार द्वारा आयोजित…
CM Dhami

राज्य में नेक्स्ट-जनरेशन रिमोट सेंसिंग एवं ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर का विकास किया जाएगा

Posted by - August 12, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में सूचना एवं…
congress leader rajeev shukla

कर्नाटक: कांग्रेस ने मांगा सीएम येदियुरप्पा का इस्तीफा, हाईकोर्ट के आदेश का दिया हवाला

Posted by - April 1, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मांग की है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (CM Yeddyurappa) को तत्काल इस्तीफा दे देना…