तीन छात्रों ने कॉलेज प्रबंधक को मारी गोली

बागपत : दिनदहाड़े तीन छात्रों ने कॉलेज प्रबंधक को मारी गोली, मौत

891 0

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में शुक्रवार दोपहर कॉलेज के तीन छात्रों ने कॉलेज प्रबंधक को सरेआम गोली मार दी। इस हमले में कॉलेज प्रबंधक कुलवीर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की। घायल प्रबंधक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। यहां रास्ते में उनकी मौत हो गई है। हमले को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए है।

छाती में गोली लगने से प्रबंधक गुलवीर गंभीर रूप से घायल होने से मौत हो गई

जानकारी के अनुसार बड़ौत में हिमालय कॉलेज के प्रबन्धक को कॉलेज में ही तीन छात्रों ने गोली मारी थी। छाती में गोली लगने से प्रबंधक गुलवीर (45) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बताया गया कि शुक्रवार को मल्लापुर निवासी प्रबंधक गुलवीर सिंह कॉलेज में बैठे हुए थे। बीए प्रथम वर्ष का छात्र अपने दो साथियों के साथ उनके कक्ष में पहुंचा, जहां वे काफी देर तक बात करते रहे। इसके बाद प्रबंधक छात्रों के साथ कॉलेज के परिसर की तरफ चल दिया।

सीएसआईआर-सीमैप के नए निदेशक डॉ. प्रबोध त्रिवेदी ने संभाला पदभार 

कमरे के गेट पर ही हमलावरों ने प्रबंधक के सीने में तमंचा हटाकर गोली मारी

कमरे के गेट पर ही हमलावरों ने प्रबंधक के सीने में तमंचा हटाकर गोली मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। हमले के बाद प्रबंधक वहीं गिर गए, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां से उन्हें गंभीर हालत देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई है। पुलिस मौके पर छानबीन में जुटी है। इसके साथ पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

Related Post

land scam

महिलाओं की भागीदारी से उत्तराखंड बनेगा श्रेष्ठ राज्य: CM धामी

Posted by - May 9, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को सचिवालय में पलायन निवारण आयोग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता…
AK Sharma

काशी के विकास यात्रा की अभी शुरुआत है, बहुत काम होना शेष है: ए.के.शर्मा

Posted by - April 9, 2023 0
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे प्रभावी मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम के तहत आज रोहनिया मोड़ैला स्थित त्रिभुवन वाटिका में…
CM Yogi

सीएम योगी ने कहा- उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर के 6 नोड पर तेजी के साथ कार्य हो रहा है

Posted by - July 26, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगले तीन वर्ष में भारत…

कांग्रेस ने बुलाई CWC की बैठक, राजनीतिक हालात और पार्टी अध्यक्ष पर होगी चर्चा

Posted by - October 9, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक आगामी 16 अक्टूबर को बुलाई गई है। इसमें संगठनात्मक चुनावों, आगामी विधानसभा चुनावों…