मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने इस्तीफे की पेशकश, भाजपा हाईकमान का इनकार

916 0

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त झेलने के बाद बुधवार को भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस्तीफे की पेशकश की है। सूत्रों की माने तो तिवारी की इस पेशकश को भाजपा हाईकमान ने खारिज कर दिया है।

पिता की मौत के बाद भावना ने अंतिम संस्कार कर निभाया बेटी का ‘फर्ज’ 

भाजपा हाईकमान ने मनोज तिवारी को अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए कहा

भाजपा हाईकमान ने उन्हें अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए कहा है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में मनोज तिवारी प्रमुख स्टार प्रचारकों में शामिल थे। मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पार्टी हार के कारणों का मूल्यांकन करेंगी। उन्होंने भाजपा की जीत वाले ट्वीट को संभालकर रखने वाले बयान पर कहा कि अगर आपने मेरा ट्वीट संभालकर रखा हुआ है तो रखे रहिए।

उन्होंने कहा कि कभी-कभी ऐसा होता है कि पक्ष में निर्णय नहीं हो तो ऐसे में निराशा भी होती है, लेकिन यही धैर्य का समय भी होता है। कार्यकर्ताओं को निराश नहीं होना है। दिल्ली की जनता ने जो जनादेश दिया है वह सोच-समझकर दिया होगा। अच्छी बात यह है कि इस निराशा में भी भाजपा का 2015 की अपेक्षा मत प्रतिशत काफी बढ़ा है। 2015 में 32 प्रतिशत कुल वोट मिले थे, जो अब बढ़कर 37.08 प्रतिशत तक पहुंच गया है। सहयोगी दलों को मिलाकर करीब 40 प्रतिशत के आसपास है। उन्होंने भाजपा की जीत वाले ट्वीट को संभालकर रखने वाले बयान पर कहा कि अगर आपने मेरा ट्वीट संभालकर रखा हुआ है तो रखे रहिए।

मनोज तिवारी से मिलें भाजपा के आठों विधायक

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले भाजपा के आठों विधायकों ने आज(बुधवार) दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी से मुलाकात की। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने 62 सीटें हासिल करके शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा को महज आठ सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला।

Related Post

CM Dhami

क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी को सौंपा ज्ञापन

Posted by - March 18, 2023 0
देहरादून। क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से भेंट…
CM Dhami

प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण में 18602 अतिरिक्त आवास की स्वीकृति मिली

Posted by - November 25, 2022 0
देहारादून। केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण में उत्तराखण्ड के लिये 18602 अतिरिक्त आवास की स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री…
नागरिकता संशोधन विधेयक

Flashback 2019: कैब भारत की धार्मिक विविधता के ख़िलाफ़, आईपीएस अब्दुर्रहमान का इस्तीफा

Posted by - December 12, 2019 0
नई दिल्ली। संसद के दोनों से नागरिकता संशोधन विधेयक पर मुहर लगने के बाद देश के गृहमंत्री अमित शाह संसद…
CM Yogi heard the problems of 200 people

किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं, हर समस्या का कराया जाएगा समाधान: सीएम योगी

Posted by - August 10, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग…
CM BhajanLal

एग्जीबिशन में विंटेज कैमरा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की तस्वीरें बनीं आकर्षण का केंद्र

Posted by - August 24, 2024 0
जयपुर। जवाहर कला केन्द्र और राजस्थान फोटो फेस्टिवल की सहभागिता में आयोजित इंटरनेशनल नज़र फोटो एग्जीबिशन का तीसरा संस्करण जयपुर वासियों…