उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे बोले- जन की बात से चलेगा देश, मन की बात से नहीं

1109 0

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। उन्होंने हुए कहा कि दिल्ली की जीत पर मैं अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं।

अरविंद केजरीवाल के शपथग्रहण समारोह में भी शामिल हो सकते हैं अरविंद केजरीवाल 

उद्धव ठाकरे ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने बता दिया कि देश जन की बात से चलेगा न कि मन की बात से। ठाकरे ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हम देश प्रेमी और हमारा विरोध करने वाले देशद्रोही ऐसा मानने वाले कुछ लोगों का भ्रम दिल्ली के मतदाताओं ने आज तोड़ दिया है। सूत्रों के मुताबिक उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल के शपथग्रहण समारोह में भी शामिल हो सकते हैं।

अरविंद केजरीवाल का मैं महाराष्ट्र और शिवसेना की तरफ से दिल से अभिनंदन करता हूं

उद्धव ठाकरे ने कहा कि जनता के काम के सामने तथाकथित राष्ट्रीय विचारों वाली सरकार हार गई। उद्धव ने कहा कि केंद्र में विराजमान बड़े महारथियों ने अपनी पूरी ताकत लगाई। बड़े-बड़े नामों को चुनाव के मैदान में उतारा, अरविंद केजरीवाल की आतंकवादी से तुलना की, लोगों के विषयों को नजरअंदाज कर अंतरराष्ट्रीय विषयों को चुनावी मुद्दा बनाकर लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश की। इतना सब करने के बावजूद अरविंद केजरीवाल को वो नहीं हरा पाए। जनता ‘आप’ के साथ खड़ी रही और लोकतंत्र पर विश्वास और मज़बूत किया। दिल्ली की जनता और अरविंद केजरीवाल का मैं महाराष्ट्र और शिवसेना की तरफ से दिल से अभिनंदन करता हूं। अरविंद केजरीवाल को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी देता हूं।

दिल्ली विधानसभा में मिले जनादेश का करते हैं सम्मान : जेपी नड्डा 

दिल्ली विधानसभा में मिले जनादेश का करते हैं सम्मान : जेपी नड्डा 

केंद्र सरकार को अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए अच्छे काम के लिए सम्मानित करना चाहिए

वहीं इससे पहले भी उद्धव ठाकरे ने अरविंद केजरीवाल को अपना समर्थन दिया था। ठाकरे ने शिवसेना के मुखपत्र सामना को दिए अपने इंटरव्यू में कहा था कि अरविंद केजरीवाल ने पांच साल दिल्ली में आदर्श काम किया है, जिससे दिल्ली की जनता का विकास हुआ है। केंद्र सरकार को दिल्ली मॉडल पर देश को चलाना चाहिए। केंद्र सरकार को अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए अच्छे काम के लिए सम्मानित करना चाहिए। बजाए इसके बीजेपी नेता हिंदू-मुस्लिम की बात करके चुनाव जीतना चाहते हैं।

इससे पहले उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा था। नरेंद्र मोदी, अमित शाह दिल्ली चुनाव जीतने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। 200 सांसद, बीजेपी शासित राज्य के मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में उतरे लेकिन केजरीवाल और मज़बूती से खड़े हो रहे हैं।

Related Post

anandi

आनंदी बेन पटेल ने कहा अर्जित ज्ञान किसानों तक पहुंचायें विद्यार्थी

Posted by - March 12, 2021 0
दीक्षांत का दिन विद्यार्थियों के लिये अविस्मरणीय होता है, क्योंकि आज से उनके कंधों पर अस्मिता को साबित करने और…
CM Yogi

थारू जनजाति की बेटियों का चयन निष्पक्ष प्रक्रिया का जीवंत उदाहरण- सीएम योगी

Posted by - August 27, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को लोक भवन सभागार में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा…
दुआओं के लिए फैंस का शुक्रिया

आमिर खान ने दुआओं के लिए फैंस का किया शुक्रिया, मां की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई

Posted by - July 1, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान के स्टाफ के कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उनका…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने बिलिंग में शीघ्र सुधार न होने पर सख्त कार्रवाई करने की दी चेतावनी

Posted by - October 20, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने बिलिंग व्यवस्था में सुधार न होने तथा…