क्रिस्टीना कोच

रिकार्ड : क्रिस्टीना कोच 328 दिनों तक सूरज को उगते और डूबते हुए देखा

1087 0

नई दिल्ली। आपने अपने जीवन में कितने बार सूर्य को उसके केंद्र से उगते हुए देखा होगा? इसका शायद आपके पास एक ही जवाब होगा। एक, दो या दर्जनों बार देखा है। लेकिन, क्या आपको मालूम है? पिछले 328 दिनों से क्रिस्टीना कोच हर रोज सूरज को उसके केंद्र से उगते और डूबते हुए देख रही थी। जी हां हम बात कर रहे हैं महिला अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच, जो पिछले 328 दिनों से अंतरिक्ष में रह कर बीते गुरुवार को धरती पर अन्य साथियों के साथ सुरक्षित वापस लौट आई हैं।

नासा की महिला अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच ने सुरक्षित वापस धरती पर लैंड कर लिया

अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय गुजारने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली अमेरिकी अंतरिक्ष, नासा की महिला अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच ने सुरक्षित वापस धरती पर लैंड कर लिया है। ख़बरों के मुताबिक अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इसकी पुष्टि भी कर दिया है कि क्रिस्टीना सकुशल वापस आ गई हैं।

भारतीय समय अनुसार 2:40 मिनट पर तीनों अंतरिक्ष यात्री कजाकिस्तान के शहर में इनका यान सुरक्षित उतरा

क्रिस्टीना कोच के साथ इस मिशन पर यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की यात्री लूका परमितानों और रूस के अंतरिक्ष यात्री एलेक्जेंडर भी सुरक्षित घराती पर वापस लौट आए हैं। खबरों के मुताबिक  भारतीय समय अनुसार 2:40 मिनट पर तीनों अंतरिक्ष यात्री कजाकिस्तान के शहर में इनका यान सुरक्षित उतरा गया है।

Valentine week का तीसरा दिन चॉकलेट डे,जाने इससे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें 

क्रिस्टीना से पहले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पेगी विटसन ने अंतरिक्ष में 288 दिन तक अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रही 

क्रिस्टीना कोच, लूका परमितानों और अंतरिक्ष यात्री एलेक्जेंडर 14 मार्च 2019 को मिशन के लिए उड़ान भरा था। इस दौरान तीनों ने अंतरिक्ष में रह कर कई वैज्ञानिक प्रयोगों और मिशन को सफलता पूर्वक प्राप्त किया है। वही क्रिस्टीना कोच ऐसी पहली महिला बन गई है जो इतने दिनों तक अंतरिक्ष में समय बिताया है। क्रिस्टीना से पहले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पेगी विटसन के नाम थे जिन्होंने अंतरिक्ष ने सबसे अधिक समय बिताया था। पेगी विटसन ने अंतरिक्ष में 288 दिन तक अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रही थी।

क्रिस्टीना कोच ने 328 दिनों में लगभग 13.9 करोड़ किलोमीटर की यात्रा की

क्रिस्टीना कोच आज इसीलिए सभी चर्चित है की उनका ये पहला मिशन था और उन्होंने सफलता पूर्वक प्राप्त किया है। क्रिस्टीना कोच ने मिशन के दौरान लगभग छ अंतरिक्ष स्टेशन से बहर निकल कर वैज्ञानिक शोध किया और उसमे सफलता भी पाई। इस दौरान क्रिस्टीना कोच ने 328 दिनों में लगभग 13.9 करोड़ किलोमीटर की यात्रा की हैं। बता दें कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा आने वाले 2024 तक महिलाओं को चांद पर भी भेजने की तैयारी कर रहा हैं। वहीं आने वाले दिनों में भारत भी बहुत जल्द अंतरिक्ष में महिला यात्री को अंतरिक्ष में भेजने वाला है।

Related Post

CM Dhami welcomed JP Nadda

CM Dhami ने जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का किया स्वागत

Posted by - May 18, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.…

चंद्रशेखर के बुजुर्गों की ना के बाद ही ‘हमवार’ हुआ पुष्कर के तख्त तक पहुंचने का रास्ता

Posted by - July 4, 2021 0
.. तो क्या चंद्रशेखर पं.भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय (Chandrashekhar Upaghyay) के 11वें मुख्यमंत्री बनने जा रहे थे। ..तो क्या भारतीय जनसंघ…
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने विदेश में फंसे भारतीयों को दी सलाह, कहा कि ‘जो जहां हैं,वहीं रहें’

Posted by - April 13, 2020 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने ‘कोविड-19’ को लेकर जारी पूर्णबंदी के कारण विदेश में फंसे भारतीयों को सोमवार को सलाह…

राहुल ने कांग्रेस सह प्रभारियों से कहा- आपको पार्टी को जितवाने भेजा है न कि हरवाने

Posted by - November 3, 2018 0
जयपुर। चुनाव की खींच तान के बीच सभी पार्टियां जहाँ अपने-अपने स्तर पर जुटी हुई हैं वही कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष…