छत्तीसगढ़ का अगला सीएम कौन? आज होगा फैसला,ताम्रध्वज, सिंहदेव, बघेल के बंगलों की सुरक्षा बढ़ाई गई

1214 0

रायपुर/दिल्ली। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने आवास पर छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत और ताम्रध्वज साहू के साथ मीटिंग की। साथ ही इसमें सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं। बाद में राहुल ने पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से चर्चा की। ऐसा कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद के लिए साहू के नाम पर सहमति बन गई है। इसका ऐलान रायपुर में विधायक दल की बैठक के बाद शाम को होगा। इस बीच मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल चारों नेताओं के घरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

साथ ही बता दें कि राहुल ने शुक्रवार को बघेल, सिंहदेव, महंत और साहू को दिल्ली बुलाया था। कांग्रेस अध्यक्ष ने पहले सीएम पद के दावेदारों से बंद कमरे में अलग-अलग बात की। फिर पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से चर्चा की थी। इसके बाद दिन भर चली बैठक के बाद देर शाम सभी नेता बैठक से बाहर निकले। पहले तय किया गया था कि दिल्ली की बैठक खत्म कर नेता सीधे रायपुर जाएंगे। फिर विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। लेकिन देरी के कारण रायपुर में बैठक रद्द कर दी गई।

दिल्ली जाने के पहले शुक्रवार सुबह बघेल ने अपना हंसता हुआ फोटो ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- “जिस तरह मैं हंसते हुए दिल्ली जा रहा हूं, उसी तरह से हंसते हुए आऊंगा। आज राज्य के लिए, हम सब के लिए बहुत बड़ा दिन है। जो भी निर्णय होगा अच्छा होगा। आलाकमान ने मुझे बहुमत लाने की जिम्मेदारी थी, अब आगे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसका मैं ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा।” चरण दास महंत ने भी कहा कि किसी के बीच कोई टकराव नहीं है। पूरी एकजुटता के साथ जा रहे हैं। हाईकमान अगला मुख्यमंत्री तय करेगा।

Related Post

AK Sharma

एके शर्मा ने सीएमएस लखनऊ में चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल का किया भव्य शुभारंभ

Posted by - April 6, 2026 0
लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS), कानपुर रोड परिसर में चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में…
योगी आदित्यनाथ बने मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष

महंत नरेंद्र गिरि बोले- ओवैसी पाक के एजेंट, योगी आदित्यनाथ बने मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष

Posted by - November 19, 2019 0
नई दिल्ली। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने देश के आम मुसलमानों…
Rahul Gandhi

महाराष्ट्र की तरह ही बिहार चुनाव में भी वोट चुराने की कोशिश कर रही है भाजपा: राहुल

Posted by - July 9, 2025 0
महाराष्ट्र की तरह बिहार में धांधली कर चुनाव जीतना चाहती है भाजपा: राहुल पटना: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi)…
Chandrashekhar Upadhyay

हरीश रावत पर निजी-हमलों की बजाय अपनी नाकामियों पर क्षमा मांगे भाजपा : चन्द्रशेखर उपाध्याय

Posted by - February 8, 2022 0
देहरादून। भाजपा की पूर्ववर्ती भारतीय-जनसंघ के स्थापना-पुरुष पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र  एवम् न्यायिक क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘…
AK Sharma

विकसित भारत बनाने में आपका सहयोग ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि : ए.के. शर्मा

Posted by - August 15, 2024 0
आजमगढ़। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंत्री, ऊर्जा एवं नगर विकास, उ0प्र0 शासन, एके शर्मा (AK Sharma) द्वारा हरिऔध…