नोरा फतेही व रेमो

अवॉर्ड के लिए नोरा फतेही व रेमो में छीना झपटी, वीडियो वायरल

910 0

लखनऊ। मुंबई। कम वक्त में ही बॉलीवुड में डांस के दम पर एक अलग मुकाम बना चुकी। नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नोरा फतेही के वीडियोज और फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। ऐसे में एक बार फिर नोरा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में नोरा फतेही अवॉर्ड के खातिर फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा से छीना झपटी करती आ रही हैं नजर 

नोरा फतेही ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में नोरा फतेही अवॉर्ड के खातिर फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा से छीना झपटी करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि नोरा फतेही ‘बाटला हाउस’ और ‘स्ट्रीट डांसर’ में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान स्पीच की तैयारी कर रही हैं।

https://www.instagram.com/p/B8LaXFNJESu/?utm_source=ig_web_copy_link

इस लम्हे का मैंने अपनी पूरी जिंदगी किया इंतजार , इस अवॉर्ड को मैं डिजर्व करती हूं अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए

वीडियो में नोरा कहती दिख रही हैं। इस लम्हे का मैंने अपनी पूरी जिंदगी इंतजार किया। इस अवॉर्ड को मैं डिजर्व करती हूं अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए। मैं अपने परिवार, इंडिया, फैन्स और मोरोक्को को धन्यवाद देना चाहती हूं। नोरा ऐसा कह रही होती है तभी पीछे से रेमो डिसूजा आ जाते हैं और कहते हैं ये अवॉर्ड मेरा है।

हॉलीवुड सिंगर रिहाना को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, जीत चुकी हैं 9 ग्रैमी अवॉर्ड्स 

ये मजेदार वीडियो यही खत्म नहीं होता है क्योंकि इसके बाद नोरा अवॉर्ड को रेमो से छीनने की कोशिश करने लगती हैं लेकिन जब ऐसा करने में वो कामयाब नहीं हो पाती हैं तो वो जमीन पर बैठकर रोना शुरू कर देती हैं।बात नोरा के करियर की करें तो दिलबर, कमरिया और साकी साकी जैसे कई डांस नंबर्स से अभिनेत्री सभी का दिल जीत चुकी हैं। इसके साथ ही नोरा जल्द ही अहमद खान की ‘बागी 3′ में स्पेशल नंबर करती नजर आएंगी। बता दें कि नोरा हाल ही में स्ट्रीट डांसर 3D में’मिया’ के किरदार में नजर आईं थीं।

Related Post

CM Vishnudev Sai

भारतीय किसान मोर्चा ने घरघोड़ा धरमजयगढ़ से यात्री ट्रेन चलाने मुख्यमंत्री साय को सौंपा ज्ञापन

Posted by - March 27, 2024 0
रायगढ़। खरसिया से धरमजयगढ़ रेलवे ट्रेक मार्ग तीन साल से बनकर तैयार है। वर्तमान में कोयला परिवहन किया जा रहा…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 142 वर्षों बाद दी ऐतिहासिक सौगात

Posted by - May 5, 2025 0
जांजगीर। सुशासन तिहार के तहत ‘संवाद से समाधान’ की भावना के साथ आकस्मिक दौरे पर जांजगीर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव…
गौतम अडाणी

देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडाणी ने पीएम केयर्स फंड में दिए 100 करोड़ रुपये

Posted by - March 31, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं।…
Sainik School

सीएम की मौजूदगी में उपराष्ट्रपति करेंगे पूर्वी यूपी के पहले सैनिक स्कूल का लोकार्पण

Posted by - August 31, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक और पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सैनिक स्कूल (…