स्वामी चिन्मयानंद

दुष्कर्म आरोपी स्वामी चिन्मयानंद को आज इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत

859 0

प्रयागराज। वर्ष 2011 में अपनी ही शिष्या यानि लॉ की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने, गले में रस्सी से फंदा कसकर जान से मारने की कोशिश और बार-बार गर्भपात कराने जैसे घिनौनी हरकते करने वाले आरोपी स्वामी चिन्मयानंद को आज सोमवार यानि तीन फ़रवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।

दुष्कर्म पीड़िता ने इस मामले की रिपोर्ट चौक कोतवाली में 30 नवंबर 2011 को दर्ज कराई थी। इसमें विवेचना अधिकारी ने चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने का आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया था। इसी मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए चिन्मयानंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से 25 जुलाई 2018 से स्टे ले रखा था।

चिन्मयानंद से फिरौती के आरोपियों की पेशी आज

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मामले के आरोपियों की आज सोमवार को शाहजहांपुर के सीजेएम कोर्ट में पेशी होनी है। सीजेएम कोर्ट में चल रहे इस मुकदमे में एलएलएम की छात्रा और थाना तिलहर क्षेत्र के गांव बंथरा निवासी संजय सिंह, विक्रम सिंह, गाजियाबाद निवासी सचिन सेंगर उर्फ सोनू पर चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप है।

फिल्मफेयर अवार्ड शो नॉमिनेश नाइट के रेड कार्पेट से अनन्या का नया लुक वायरल

एसआईटी ने इस मामले में छह नंवबर को चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। फिरौती के सभी आरोपी इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर हैं। वहीं, एलएलएम की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में चिन्मयानंद अभी भी जेल में थे और इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह भी जेल से बाहर आज आएंगे।

Related Post

प्रिया प्रकाश वॉरियर ने फिर मारी आंख

दीपिका पादुकोण का चैलेंज प्रिया प्रकाश ने किया एक्सेप्ट, आंख मारने का Video वायरल

Posted by - December 31, 2019 0
नई दिल्ली। प्रिया प्रकाश वॉरियर ने साल 2018 में आंख मारकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनका यह वीडियो इतना वायरल…
CS Upadhyay

एक साल के लिए हिन्दी विषयक कर्मकांड रोकें केंद्र व राज्य सरकारें

Posted by - September 14, 2023 0
लखनऊ/ देहरादून। भारतीय जनसंघ के  संस्थापक और एकात्म मानवतावाद के प्रणेता  पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र न्यायविद चन्द्रशेखर पण्डित भुवनेश्वर…
अमित शाह

अमित शाह बोले- एनआरसी से किसी को डरने की जरूरत नहीं, पूरे देश में करेंगे लागू

Posted by - November 20, 2019 0
नई दिल्ली। राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एनआरसी और नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) को लेकर भी पूछे गए…