शाहीन बाग में फिर एक शख्स ने चलाई गोली

शाहीन बाग में फिर एक शख्स ने चलाई गोली, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

940 0

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे नागरिकता संसोधित कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन में शनिवार को एक शख्स ने फायरिंग की है। गोली चलने के कारण वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई है। हालांकि वहां मौजूद पुलिस ने गोली चलाने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया है।

इस संबंध में पुलिस ने बताया पकड़े गए शख्स ने हवा में दो फायरिंग की थी। इस फायरिंग में किसी को कोई क्षति नहीं हुई है। गोली चलाने वाले शख्स की पहचान कपिल गुर्जर के तौर पर हुआ है और वह दिल्ली-नोएडा के पास स्थित दल्लुपुरा का रहने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शख्स ने प्रदर्शन स्थल पर लगाए गए पुलिस बैरिकेड के पास फायरिंग की थी।

 

शाहीन बाग में हुई इस फायरिंग के विरोध में प्रदर्शनकारी महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाई। वहीं, दिल्ली पुलिस के डीसीपी चिन्मय बिसवाल ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि यह फायरिंग हवा में की गई थी, हालांकि पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर को गिरफ्तार कर सरिता विहार थाने में ले जाया गया है, वहां उससे पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि इससे पहले जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में 30 जनवरी को सीएए के खिलाफ छात्रों द्वारा राजघाट तक मार्च निकालने के दौरान भी एक नाबालिग ने भी भीड़ पर फायरिंग की थी। इस घटना में जामिया का एक छात्र के हाथ में गोली लगी थी।

Related Post

नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन

लखनऊ ट्रैफिक जाम से हो मुक्त , नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने तय की डेटलाइन

Posted by - January 14, 2020 0
लखनऊ। नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन की अध्यक्षता में मंगलवार को राजधानी स्थित स्थानीय निकाय निदेशालय में लखनऊ स्मार्ट सिटी…
CM Vishnudev

ब्रॉन्ज मेडलिस्ट चैन कुमारी और रंजीता ने सीएम साय से की मुलाकात

Posted by - September 19, 2024 0
रायपुर। दक्षिण कोरिया में 25-30 अगस्त तक आयोजित एशियन कप बीच वुडबॉल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेकर लौटीं महासमुंद की चैन…
CM Bhajanlal Sharma

सीएम भजनलाल की सौगात, परीक्षार्थियों को अब इतने दिन मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा

Posted by - October 19, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं के हित में निरंतर कृतसंकल्पित होकर कार्य…