'निर्मल' बजट

Budget 2020: अगर आपका बैंक डूबा तो मिलेगी पांच गुना ज्यादा रकम, जानें नया नियम

888 0

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट 2020 पेश करते हुए बैंकों के लिए बड़ा एलान किया है। इसके साथ ही जमाकर्ताओं को सरकार ने बड़ी राहत दे दी है। बैंक डूबने पर जिन लोगों को पहले उनकी कुल जमा में से एक लाख रुपये ही मिलते थे अब उनको पांच लाख रुपये मिला करेंगे। इसका साफ मतलब है कि बैंकों में जमा पैसे का बीमा सरकार ने पांच गुना बढ़ा दिया है। बैंक जमा पर गारंटी को सरकार ने बढ़ा दिया है और बैंक डिपॉजिट का इंश्योरेंस एक लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया है।

बजट 2020 : मॉर्डन रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे, बस स्टेशन, लॉजिस्टिक सेंटर्स बनाएंगे 

सरकार ने इसके अलावा बैंकों के लिए तंत्र बनाने का एलान किया है। बैंकों के लिए जो तंत्र बनाया जा रहा है उसके तहत देश के बैंकों के लिए 3 लाख 50 हजार करोड़ रुपये बजट में दिए गए हैं। इसके अलावा आईडीबीआई बैंक में सरकार हिस्सेदारी बेचेगी और इसका हिस्सा निजी निवेशकों को बेचा जाएगा।

इसके अलावा सरकार ने एलआईसी का आईपीओ लाने की घोषणा की है। बैंकों के एनपीए इस समय बेहद चिंता का विषय हैं। हालांकि पिछले पांच सालों में बैंकों का एनपीए (नॉन परफॉर्मिंग एसेट) 12 लाख करोड़ रुपये से घटकर साढे़ आठ लाख करोड़ रुपये तक आ चुका है, लेकिन फिर भी भारत जैसी अर्थव्यवस्था के लिहाज से ये बेहद ज्यादा है। इस बार बजट में बैंकों को एनपीए से निपटने के लिए राहत दिलाने के तहत कुछ निर्देश नहीं दिए गए हैं।

Related Post

ऐसा ग्रह जहां बस सकेंगे मानव

भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा ऐसा ग्रह जहां बस सकेंगे मानव, धरती से आकार है दोगुना

Posted by - February 27, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय वैज्ञानिकों ने ऐसा ग्रह खोज निकाला है, जो पृथ्वी की ही तरह रहने लायक ही नहीं है,…
पीएम मोदी

25 दिसंबर को लखनऊ में पीएम मोदी अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

Posted by - December 22, 2019 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 दिसंबर को लखनऊ के दौरे पर आ रहे हैं। बता दें कि पीएम मोदी…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री ने की जल संसाधन विभाग की गहन समीक्षा बैठक, दिए ये सख्त निर्देश

Posted by - September 4, 2025 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने बलरामपुररामानुज गंज जिले में स्थित लुत्ती बांध के टूटने की घटना पर…
आलिया भट्ट

शादी की खबरों पर बोलीं आलिया भट्ट – इन खबरों से होता है मेरा एंटरटेनमेंट

Posted by - February 19, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपकमिंग मूवी ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आने वाले हैं। इसी बीच दोनों…