अमित शाह

अमित शाह बोले- जब कमल के निशान को दबाते हैं तो देश की सुरक्षा को देते हैं वोट

1157 0

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब आप कमल के निशान को दबाते हैं तो सिर्फ अपने प्रत्याशी को नहीं जिताते बल्कि देश की सुरक्षा को वोट देते हैं। उन्होंने कहा कि सीएए का विरोध करने वाले हर व्यक्ति तक आवाज जानी चाहिए।

बीजेपी देश की सेवा के लिए संकल्पित

अमित शाह ने कहा कि एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी हैं। जो पाकिस्तान के घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया। उनकी पार्टी बीजेपी देश की सेवा के लिए संकल्पित है। तो दूसरी तरफ आप और कांग्रेस हैं जो कहते हैं कि हम शाहीन बाग का सपोर्ट करते हैं। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा क्या वह शाहीन बाग के साथ हैं? तो लोगों ने न में जवाब दिया।

महिला टेनिस की पहली पोस्टर गर्ल निरुपमा संजीव जिसने रचा था इतिहास 

गृहमंत्री ने कहा कि उन्होंने आज तक इतना झूठ बोलने वाली सरकार नहीं देखी

गृहमंत्री ने कहा कि उन्होंने आज तक इतना झूठ बोलने वाली सरकार नहीं देखी। कहीं पर भी दिल्ली सरकार नंबर वन पर नहीं आई। सिर्फ झूठ बोलने में नंबर वन है। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में बहुत से चुनाव लड़े ओर लड़ाये हैं, लेकिन मैंने दिल्ली सरकार जैसी झूठ बोलने वाली सरकार कभी नहीं देखी। राज्य सरकारों के बीच विभिन्न विकास कार्यों को लेकर स्पर्धा होती है लेकिन कहीं पर भी दिल्ली सरकार का पहला नंबर नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने फैसला कर लिया है कि वह इस बार सभा नहीं करेंगे और सिर्फ रोड शो करेंगे, क्योंकि सभा मे सवाल का जवाब देना पड़ता है।

अमित शाह ने पूछा अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि एक हजार स्कूल बनवाएंगे,लेकिन कितने स्कूल बनें? उन्होंने कहा कि 50 नए कॉलेज बनाएंगे, मैं कहता हूं कि सिर्फ 25 का ही नाम बता दें लेकिन वह नहीं बताते। केजरीवाल ने कहा था कि 8 लाख युवाओं को नौकरी देंगे, युवा आज भी नौकरी ढूंढ रहे हैं। अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई करने का वादा किया था, एक भी कर्मचारी को स्थाई नहीं किया है।

Related Post

CM Yogi

भदोही ने हस्तशिल्प से प्रदेश व देश को पहचान दिलाई: सीएम योगी

Posted by - June 23, 2025 0
भदोही: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को भदोही पहुंचे। उन्होंने यहां जनप्रतिनिधियों के साथ जनपद के विकास कार्यों की…
CM Dhami arrived at the 15th Uttarakhand Mahakauthik held in Noida.

नोएडा में आयोजित 15वें उत्तराखंड महाकौथिक में पहुंचे मुख्यमंत्री

Posted by - December 21, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश में पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित 15वें उत्तराखंड महाकौथिक, नोएडा…
cm yogi

योगी ने प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की प्रगति की समीक्षा

Posted by - June 23, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश…

कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद 76% लोग हुए संक्रमित- ICMR का पहला अध्ययन

Posted by - June 25, 2021 0
देश में कोरोना की दूसरी लहर अब भी जारी है, इस बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने कोरोना पर पहला…