सभापति ने हाथ जोड़कर बोला,संसद की रक्षा में 9 लोगों ने जान दी थी,कम से कम आज तो सदन चलने दो

1089 0

नई दिल्ली। आज से लगभग 17 साल पहले संसद पर हमला हुआ था।13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुए आतंकी हमले में संसद भवन के गार्ड, दिल्ली पुलिस के जवान समेत कुल 9 लोग शहीद हुए थे। यही वो दिन था जब एक सफेद एंबेसडर कार में आए पांच आतंकवादियों ने 45 मिनट में लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर को गोलियों से छलनी करके पूरे हिंदुस्तान को झकझोर दिया था।आज संसद हमले की बरसी है और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही पूरे सदन ने मौन रखकर संसद हमले की बरसी पर शहीदों को याद किया। इसके बाद से सदन में लगातार हंगामा जारी रहा। शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बुधवार को संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा देखने को मिला। राज्यसभा में कावेरी नदी पर बांध बनाए जाने के विरोध समेत अन्य मुद्दों पर एआईएडीएमके, डीएमके सांसदों समेत विभिन्न दलों के सदस्यों ने वेल में आकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उच्च सदन की कार्यवाही को 10 मिनट बाद ही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संसद हमले में शहीद हुए लोगों को गुरुवार को श्रद्धांजलि दी और उनकी वीरता को सलाम करते हुए कहा कि उनकी बहादुरी लोगों को प्रेरणा देती है। इसके अलावा तमाम सांसदों ने संसद परिसर में शहीदों की तस्वीरों पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही पूरे सदन ने मौन रखकर संसद हमले की बरसी पर शहीदों को याद किया गया। इसके बाद से सदन में लगातार हंगामा जारी रहा। सांसदों के व्यवहार से नाराज सभापति वेंकैया नायडू ने कहा कि सदन सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन चर्चा नियमों के मुताबिक ही की जाएगी।

इतना ही नहीं हंगामा कर रहे सांसदों को फटकार लगाते हुए सभापति ने कहा कि आज हमारी और संसद की रक्षा करते हुए 9 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी और हम सभी ने उन्हें अभी श्रद्धांजलि दी है, कम से कम आज तो सदन की कार्यवाही को चलने दीजिए। उन्होंने कहा कि सभी सांसद अपनी सीट पर जाकर बैठ जाएं, इस हंगामे से खराब संदेश जाएगा। इसके बाद भी हंगामा न थमते देख सभापति ने सदन की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी।

Related Post

CM Yogi

विनाश के दूत और भ्रष्टाचार के फरिश्ते हैं कांग्रेस, राजद व झामुमोः सीएम योगी

Posted by - November 5, 2024 0
कोडरमा/हजारीबाग/जमशेदपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार से चुनावी दौरे पर उतरे। पहले दिन सीएम ने झारखंड में प्रचार किया।…
CM Dhami

सीएम धामी ने किया 28 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Posted by - July 22, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को काशीपुर में 28.63 करोड़ की 24 विभिन्न विकास योजनाओं का…
राहुल गांधी

एयर स्ट्राइक पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले-मोदी जी सेना को न करें बदनाम

Posted by - May 4, 2019 0
नई दिल्ली। एयर स्ट्राइक के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि…

बीजेपी के स्थापना दिवस पर बोले सीएम- हमारा संगठन राष्ट्र प्रथम

Posted by - April 6, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने बुधवार को चौधरी फार्म हाउस, जी.एम.एस रोड, देहरादून में भारतीय…