फिल्‍म 'थप्‍पड़'

तापसी पन्नू की फिल्‍म ‘थप्‍पड़’ का झन्नाटेदार ट्रेलर खड़ा किया कई सवाल

852 0

मुंबई। ‘पिंक’, ‘मुल्‍क’ और ‘नाम शबाना’ जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुकीं एक्‍ट्रेस तापसी पन्नू एक बार फिर दमदार विषय पर फिल्‍म लेकर आई हैं। तापसी जल्‍द ही फिल्‍म ‘थप्‍पड़’ में नजर आने वाली हैं, जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। असल जिंदगी में अक्‍सर शादीशुदा जिंदगी में हिंसा को प्‍यार या परवाह के नाम पर सही ठहराने की कोशिश की जाती है, लेकिन इस फिल्‍म का ट्रेलर साफ करता है कि ये बात सिर्फ एक थप्‍पड़ की नहीं है।

महिला के पति ने उसे भरी महफिल में थप्‍पड़ मारा है, लेकिन लोगों के लिए ये समझ पाना बहुत मुश्किल

ट्र्रेलर काफी दमदार है, जिसमें एक लड़की अपने पति को तलाक देने की अर्जी देती है। इस महिला के पति ने उसे भरी महफिल में थप्‍पड़ मारा है, लेकिन लोगों के लिए ये समझ पाना बहुत मुश्किल है कि सिर्फ एक थप्‍पड़ के चलते वह शादी तोड़ने का इतना बड़ा फैसला कैसे ले सकती है? उसकी खुद की मां से लेकर उसके परिवार वाले तक हर कोई उसे इस फैसले पर फिर से सोचने के लिए कहता है।

आप भी देखें इस फिल्‍म का ट्रेलर

‘थप्‍पड़’ के चलते तापसी महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा को दिखाती नजर आएंगी। इस फिल्‍म का निर्देशन ‘मुल्‍क’ और ‘आर्टिकल 15’ जैसी फिल्‍में बना चुके निर्देशक अनुभव सिन्‍हा ने किया है। ये फिल्‍म 28 फरवरी को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।

Related Post

पैडवूमेन IAS सईद सहरीश असगर

जम्मू-कश्मीर की पैडवूमेन IAS सईद सहरीश असगर पढ़ा रही हैं स्वच्छता का पाठ

Posted by - July 2, 2019 0
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में कार्यरत एक महिला आईएएस ऑफिसर हैं। वह अपनी रूटीन की प्रशासनिक ड्यूटी के दौरान…

फिल्म गलतियां के सेट पर मचा ड्रामा, प्रोड्यूसर विनोद दुलगांच और गौरी वानखेड़े के बीच हुई कहासुनी

Posted by - February 10, 2020 0
बॉलीवुड में कॉन्ट्रोवर्सी अक्सर होती रहती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां फिल्म की हीरोइन गौरी वानखेड़े ने …

बेकिंग सोडा का इस तरह करें इस्तेमाल चुटकियों में गोरी होगी आपकी त्वचा

Posted by - July 31, 2019 0
लखनऊ डेस्क। महिलाएं गोरा रंग पाने के लिए फेशियल से लेकर महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं फिर भी…