एयर इंडिया

एयर इंडिया की 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए सरकार का प्रारंभिक सूचना ज्ञापन जारी

867 0

नई दिल्ली। एयर इंडिया रणनीतिक विनिवेश के रूप में सब्सिडियरी यूनिट एयर इंडिया एक्सप्रेस की 100 फीसदी हिस्सेदारी और ज्वाइंट वेंचर एयर इंडिया एसएटीएस की 50 फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री के लिए सरकार ने प्रारंभिक सूचना ज्ञापन जारी किया। इसके लिए 17 मार्च तक बोलियां मांगी गई हैं।

बिड डॉक्युमेंट के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस में 100 फीसदी हिस्सेदारी और जॉइंट वेंचर एआईएसएटीएस में 50 फीसदी शेयर बेचेगी। हालांकि अभी तक केवल दो कंपनियों ने एयर इंडिया को खरीदने की रुचि दिखाई है, जिसमें ब्रिटेन का हिंदुजा समूह भी शामिल हैं। साथ ही, एयरलाइन का मैनेजमेंट कंट्रोल भी खरीददार को सौंपा जाएगा।

सात जनवरी को मंत्री समूह ने विनिवेश की बोली लगाने के लिए रुचि पत्र (ईओआई) और शेयर खरीद-बिक्री समझौते को भी मंजूरी प्रदान की। इस दौरान कंपनी के शत प्रतिशत शेयर बेचने के लिए एयर इंडिया स्पेसिफिक अल्टरनेटिव मैकेनिज्म या मंत्रियों के समूह ने प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी थी।

रिटायर्ड बास्केटबॉल स्टार कोबी ब्रायंट का निधन, खेल जगत में बना गम का माहौल

इसमें एयर इंडिया के साथ ही एयर इंडिया एक्सप्रेस और इसके संयुक्त उपक्रम एआई सेट्स में हिस्सेदारी की मंजूरी भी शामिल थी। सरकारी सूत्रों का कहना है कि मार्च, 2020 तक यह विनिवेश पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

करीब 58 हजार करोड़ के कर्ज में दबी एयर इंडिया को वित्त वर्ष 2018-19 में 8,400 करोड़ रुपये का जबरदस्त घाटा हुआ है। एयर इंडिया को ज्यादा ऑपरेटिंग कॉस्ट और विदेशी मुद्रा में घाटे के चलते भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।

इन हालातों में एयर इंडिया तेल कंपनियों को ईंधन का बकाया नहीं दे पा रही है।  हाल ही में तेल कंपनियों ने ईंधन सप्लाई रोकने की भी धमकी दी थी। लेकिन फिर सरकार के हस्तक्षेप से ईंधन की सप्लाई को दोबारा शुरू कर दिया गया था।

Related Post

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश, शिवसेना जा सकती है सुप्रीम कोर्ट

Posted by - November 12, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यिारी ने मंगलवार को राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश कर दी…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने जनसंपर्क की प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ

Posted by - September 17, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज मंगलवार को राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
CM Vishnu Dev Sai

महाराष्ट्र और झारखंड में भाजपा की बन रही सरकार : मुख्यमंत्री साय

Posted by - November 20, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) बुधवार काे दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दाैरान पत्रकाराें से चर्चा करते हुए…