सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत ने बर्थडे पर रिया से रिश्ते को किया ऑफिशियल?

1077 0

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के मोस्ट टेलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। मंगलवार को वह अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सुशांत को बर्थडे पर कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने बड़े स्पेशल तरीके से विश किया है। उन्होंने सुशांत संग अनसीन पिक्चर्स शेयर की है। रिया और सुशांत की इन फोटोज के बाद सोशल मीडिया पर ये चर्चा शुरू हो गई है कि रिया ने सुशांत संग अपने रिलेशन को ऑफिशियल कर दिया है।

रिया ने सुशांत संग शेयर की फोटोज

बता दें कि रिया ने सुशांत संग जो फोटो शेयर की हैं उनमें दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त है। दोनों एक-दूसरे संग काफी कंफर्टेबल नजर आ रहे हैं। फोटोज शेयर करते हुए रिया ने लिखा- Happy birthday to the most beautiful ” supermassive black hole. Shine on you crazy diamond @sushantsinghrajput 💕💥❤️🌈⭐️🍭💜🧡।

https://www.instagram.com/p/B7ke6FRnEJl/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि रिया और सुशांत सिंह राजपूत के रिलेशनशिप की चर्चा काफी दिनों से चल रही है। हालांकि, दोनों ने अभी तक इसे ऑफिशियल नहीं किया है। बीते दिनों ये खबरें आई थीं कि सुशांत, रिया के घर पर शिफ्ट हुए हैं। जो कि बांद्रा में ही है और उनके घर से ज्यादा दूर नहीं है। दोनों के लिवइन रिलेशनशिप की खबरें थी। हालांकि, इसमें कितनी सच्चाई है ये तो वो दोनों ही जानते हैं।

बता दें कि सुशांत इससे पहले टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साथ रिलेशन में रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर कृति सेनन को भी डेट किया। वहीं सुशांत का नाम सारा अली खान के साथ भी जुड़ चुका है।

 

Related Post

शाहरुख खान

पड़ोसी मुल्क की अभिनेत्री ने एक वीडियो में शाहरुख खान को कहा बैट्री’ और ‘गधेड़ा’

Posted by - January 27, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। किसी भी चर्चित स्टार के फैंस होने के लिए मुल्क की कोई जरूरत नहीं होती हैं, ये फैंस…
पंगा

फिल्म ‘पंगा’ का नया पोस्टर रिलीज, परिवार संग खुश दिखी कंगना रनौत

Posted by - December 21, 2019 0
मुंबई। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत, जस्सी गिल, नीना गुप्ता अभिनीत फिल्म ‘पंगा’ 24 जनवरी, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।…
'निरहुआ' के रोड शो

बीजेपी प्रत्याशी निरहुआ के रोड शो के दौरान लगे ‘अखिलेश जिन्दा बाद के नारे’

Posted by - April 8, 2019 0
आजमगढ़। भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव कुछ दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुए हैं और आजमगढ़ से लोकसभा…